'डायनाटोरियम' में आए डायनासोर:ओपन साइंस पार्क, स्पेस गैलरी और फन साइंस गैलरी से सीखेंगे विज्ञान की बारीकियां
रूरलन्यूजनेटवर्क। गोरखपुर
के तारामंडल स्थित वीर बहादुर सिंह प्लेनेटोरियम यानि नक्षत्रशाला में रिनोवेशन का
काम चल रहा है। जल्द ही इसमें ओपन साइंस पार्क, डायनाटोरियम, फन साइंस, स्पेस गैलरी
देखने को मिलेगा। जो लोगों को आकर्षित करेगा।
यह पार्क 15 करोड़
89 लाख रुपए की लागत में बन रहा है, जो मार्च 2026 तक तैयार हो जाएगा। इसी के साथ यह
प्रदेश का दूसरा विज्ञान पार्क होगा, जो पूर्वांचल के स्टूडेंट्स और रिसर्चर के लिए
एक बेहतरीन सौगात साबित होगा।
Image Source Here...
थ्री-डी प्रोजेक्टर,
आधुनिक एम्फी थिएटर, विशेष साइंस गैलरी और अत्याधुनिक एक्टिविटी लैब इस परियोजना के
प्रमुख आकर्षण होंगे। एक्टिविटी लैब में स्टूडेंट्स को खुद एक्सपेरिमेंट करने का मौका
मिलेगा।