Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Disaster • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

आपदा से निपटने की तैयारियां परखी, बाढ़ में रेस्क्यू से लेकर आग बुझाने तक का हुआ अभ्यास

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में आपदा के समय लोगों को जल्द मदद पहुंचाने और राहत कार्य बेहतर बनाने के लिए सभी तहसीलों में मॉक ड्रिल किया गया। इसमें बाढ़, आग, नाव हादसा और अन्य आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया। अलग-अलग विभागों की टीमों ने मिलकर लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने का अभ्यास किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा कि आपदा के समय सभी विभागों का मिलकर काम करना सबसे जरूरी है। बेहतर तालमेल से ही मुश्किल हालात में लोगों की मदद की जा सकती है।

Image Source Here...

 बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का किया अभ्यास

सदर तहसील में बाढ़ जैसे हालात बनाकर अभ्यास किया गया। इसमें पानी में फंसे लोगों और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, राहत शिविर पहुंचाने, भोजन और इलाज की व्यवस्था करने का अभ्यास हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने पानी में रेस्क्यू कर लोगों को बचाने के तरीके दिखाए।

Image Source Here...

टैंकर में आग-अस्पताल हादसे की तैयारी देखी

 सहजनवा में एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट के पास टैंकर में आग लगने की स्थिति बनाकर उसे बुझाने और बचाव कार्य का अभ्यास किया गया। चौरी चौरा में बड़े हादसे के दौरान घायलों के इलाज के लिए फील्ड अस्पताल बनाकर तैयारी परखी गई। बांसगांव में अस्पताल में आग लगने पर मरीजों को सुरक्षित दूसरे अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। कैंपियरगंज में बाढ़ के दौरान लोगों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की तैयारी देखी गई।

नाव हादसे और बांध की सुरक्षा का भी अभ्यास

 खजनी में पुल टूटने और बांध से पानी के रिसाव को रोकने के तरीके बताए गए। गोला तहसील के बड़हलगंज मुक्तिपथ घाट पर नाविकों और मोटर बोट चालकों को हादसे से बचाव की जानकारी दी गई।

कंट्रोल रूम से हुई निगरानी

सुबह 9 बजे से जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से सभी गतिविधियों की निगरानी की गई। अधिकारियों ने वायरलेस के जरिए सभी जगहों से जानकारी ली। सभी तहसीलों के एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी संभाली। इस अभ्यास में राजस्व, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ दल, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य, पशुपालन, नगर निगम, सिंचाई, पंचायती राज, नागरिक सुरक्षा, एनसीसी और आपदा मित्रों की टीम शामिल रही। कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोरखपुर की ओर से कराया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:37
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब