-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क।
गोरखपुर मण्डल के क्षेत्रों में
एस.एस.श्री विंध्यवासिनी वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अंबुज कुमार मिश्रा के द्वारा
मंडलीय स्तर पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम
नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना
है।
अभियान के तहत हेलमेट
पहनने, सीट बेल्ट के प्रयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे में वाहन न चलाने तथा यातायात
संकेतों के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा विभिन्न
स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, पंपलेट वितरण और जनसंवाद भी किया जा रहा है।
इस अभियान को समर्थन
देते हुए डीडी पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने भी संबंधित विभागों एवं ग्रामीणों को यातायात
नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। पंचायत का कहना है कि सड़क
सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे जागरूकता अभियानों से समाज में सकारात्मक
बदलाव आएगा। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों
का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।