Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, President,Award, Volleyball, Association 28-Jan-2026 03:56 PM

DK शाही का 'राष्ट्रपति पुरस्कार' के लिए चयन:गोरखपुर में वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने किया ग्रैंड वेलकम

Image Source Here...
रूरल न्यूज नेटवर्क। उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और यूपी पुलिस अधीक्षक डी के शाही का सिलेक्शन राष्ट्रपति पुरस्कार के हुआ है। सिलेक्शन के बाद डी के शाही पहली बार गोरखपुर पहुंचे।

जिसके बाद जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के वॉलीबॉल ग्राउंड पर उनका भव्य स्वागत किया। संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र ने डीके शाही का माल्यापर्ण किया। साथ ही अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Image Source Here...

इस दौरान बैजनाथ मिश्र ने कहा- डी के शाही उत्तर प्रदेश पुलिस की शान बढ़ाने वाले अधिकारी ही नहीं बल्कि उतर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के भी गौरव हैं। सभी खिलाड़ियों ने उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने भी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डी के शाही की इस उपलब्धि पर उतर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×