-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
दीन दयाल उपाध्याय
गोरखपुर विश्वविद्यालय में
स्थित स्वास्थ्य केंद्र
का उच्चस्तरीय इंस्पेक्शन
किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य
केंद्र की कार्यप्रणाली,
उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं,
दवाओं की उपलब्धता,
स्वच्छता व्यवस्था और रोगियों
को दी जा रही सेवाओं
की विस्तारपूर्वक समीक्षा
की गई।
सीएमओ डॉ. राजेश
झा और डिप्टी
सीएमओ डॉ. रंजीत
चौरसिया ने उपलब्ध
संसाधनों के बेहतर
उपयोग, सेवाओं के
विस्तार और विभागीय
समन्वय के माध्यम
से स्वास्थ्य सुविधाओं
को और सुदृढ़
करने के संबंध
में अपने महत्वपूर्ण
सुझाव दिए।
इंस्पेक्शन के दौरान
यह भी जानकारी
दी गई कि स्वास्थ्य सेवाओं को
और अधिक प्रभावी
बनाने के उद्देश्य
से जल्द ही संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के
आधार पर एक डॉक्टर और
एक स्टाफ नर्स
की नियुक्ति की
जाएगी, जिससे स्वास्थ्य
केंद्र की सेवाओं
में और मजबूती
आएगी।
स्वास्थ्य
केंद्र की सुविधाओं पर
हुई चर्चा कुलपति ने
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों,
शिक्षकों और कर्मचारियों
को समय से, सुलभ और
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध
कराने पर विशेष
बल दिया। इस
अवसर पर स्वास्थ्य
केंद्र को और अधिक सुदृढ़,
सक्रिय और जीवंत
बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
आगामी दिनों में
नियमित स्वास्थ्य शिविरों
के आयोजन की
रूपरेखा तैयार की
गई, जिसमें विशेष
रूप से कामकाजी
महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच,चिकित्सीय
परामर्श और स्वास्थ्य
जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए
जाने पर सहमति
बनी।
साथ ही सामान्य
स्वास्थ्य परीक्षण, महिला स्वास्थ्य,
पोषण परामर्श, एनीमिया
जांच, रक्तचाप, शुगर
और अन्य आवश्यक
चिकित्सीय परीक्षणों को प्राथमिकता
देने का निर्णय
लिया गया।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण
प्रो. अनुभूति दुबे
ने विद्यार्थियों के
लिए नियमित स्वास्थ्य
परीक्षण और परामर्श
कार्यक्रमों की आवश्यकता
पर जोर दिया,
जबकि प्रो. दिव्या
रानी सिंह ने महिला स्वास्थ्य
से जुड़े विशेष
कार्यक्रमों को निरंतर
संचालित करने की आवश्यकता की ओर ध्यान केंद्रित
कराई।
सीएमओ रहे शामिल इंस्पेक्शन
में कुलपति प्रो.
पूनम टंडन, मुख्य
चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ.
राजेश झा, डिप्टी
सीएमओ डॉ. रंजीत
चौरसिया, डीएसडव्ल्यू प्रो. अनुभूति
दुबे और महिला
अध्ययन केंद्र की
निदेशक प्रो. दिव्या
रानी सिंह मौजूद
रही।
उनके अलावा स्वास्थ्य
केंद्र के कर्मचारी
अलख सिंह (कम्पाउंडर),
भूपेंद्र सिंह, संतोष
कुमार सिंह, रामसेवक
सिंह, दीपक कुमार
श्रीवास्तव, दयाशंकर सिंह,रामप्रवेश
भारती, गणेश शर्मा
और रामपाल भी
मौजूद रहे।
कर्मचारियों को दिए निर्देश अंत में कुलपति ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सेवाभाव, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविरों, नई नियुक्तियों व सुधारात्मक कदमों को जल्द लागू करने के निर्देश दिए।