BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Dr. Ashar Ali, HomeoShakti • गोरखपुर / चरगांवा • 10-04-2026

गोरखपुर के डॉ.अशअर अली खान को मिला ''होम्योशक्ति-2026 सम्मान"

रूरल न्यूज नेटवर्क, लखनऊ। चिकित्सा के क्षेत्र में होम्योपैथी पद्धति को प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला होम्योशक्ति कार्यक्रम इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। श्री अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर के सभागार में गुरुवार को आयोजित इस भव्य होम्योशक्ति-2026 समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। होम्योशक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. उमंग खन्ना के संयोजन में हुए होम्योशक्ति 2026 समारोह में व्याख्यान सत्र के साथ-साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

Image Source Here...

विश्व होम्योपैथी दिवस की पूर्व संध्या पर सम्पन्न इस आयोजन में देश के विख्यात ज़्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अशअर अली खान को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय व उत्कृष्ट योगदान के लिए ''होम्योशक्ति-2026 सम्मान'' से सम्मानित किया गया। लखनऊ के स्टेन्फोर्ड सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के डायरेक्टर और ज्वाइंट रिपलेसमेंट सर्जरी में अनेकानेक रिकार्ड कायम करने वाले डॉ. अशअर अली खान के विद्वत्तापूर्ण निरंतर साधना ने "जॉइंट रिप्लेसमेंट" को नई दिशा, नई ऊर्जा और वैश्विक प्रतिष्ठा प्रदान की है। इन्होंने महज एक साल में सौ से अधिक घुटनों का प्रत्यारोपण आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी से करके एक कीर्तिमान कायम किया है। ये सभी मरीज अब सामान्य रूप से कार्य करने में समर्थ हो गए हैं। समारोह को संबोधित करते हुए चिकित्सक डॉ. अशअर अली खान ने कहा कि यह अलंकरण उनकी सेवाओं का सम्मान ही नहीं बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। ऐसे में वह हर संभव प्रयास करेंगे जिससे यह दुनिया और बेहतर बने और लोगों को कष्टों से मुक्ति मिले। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में प्रदेश भर से आए होम्योपैथी चिकित्सकों समेत गणमान्य अतिथिगण मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:31
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।