Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Dr. Manibhadra Muni, Maharaj 14-Feb-2026 03:50 PM

जैन धर्म के प्रखर वक्ता डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज गोरखपुर आए, श्रद्धालुओं को धर्म और जीवन के रहस्यों से रूबरू कराए

रूरल न्यूज नेटवर्क जैन धर्म के प्रखर वक्ता डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज शनिवार को गोरखपुर आए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में विशेष सत्संग और प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और जीवन के रहस्यों से रूबरू कराएं।

शांति और संयम का मिला संदेश मुनि ने प्रवचनों के माध्यम से मानवीय मूल्य, आत्म-अनुशासन और आज के दौर में शांतिपूर्ण जीवन जीने के तरीके बताए। मंदिर समिति ने उनके आगमन और सत्संग कार्यक्रम को लेकर बेहद ही उत्साह दिखाया।

Image Source Here...

भक्तों में दिखा उत्साह

उनके दर्शन और विचारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग जुटे। प्रवचन सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान सभी भक्तों ने पूरे भक्ति भाव से सतसंग सुने और मुनि का आशीर्वाद लिया।

Image Source Here...

आत्म-कल्याण की राह दिखाए

जैन सोसाइटी के अध्यक्ष पुष्प दंत जैन बताया कि डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज का सानिध्य मिलना गोरखपुर के लिए सौभाग्य की बात है। उनके प्रवचनों से न केवल धार्मिक जागृति आएगी, बल्कि युवाओं को भी जीवन के नैतिक मूल्यों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक पूजन और वंदना का भी आयोजन किया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×