Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, humidity • गोरखपुर / चरगांवा • 04-06-2026

चिलचिलाती धूप और उमस के बीच बूंदाबांदी, अगले 3 घंटे में तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में गुरुवार की सुबह से निकली तेज धूप और भारी उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर को अचानक मौसम बदल गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। धूप के बीच हल्की ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के मुताबिक, आज दिन भर बादल, बारिश और उमस का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के भीतर शहर के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और गरज के साथ मध्यम बारिश की आशंका जताई है।

सुबह की धूप ने छुड़ाए पसीने

गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बेहद तल्ख था। सूरज निकलते ही चिलचिलाती धूप और हवा बंद होने के कारण लोग उमस से बेहाल थे। पसीने वाली गर्मी के कारण दोपहर के वक्त बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी थी। दोपहर करीब 1 बजे के बाद अचानक आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई और थोड़े समय के लिए कई इलाकों में हल्की बूंदे पड़ने लगीं। हालांकि, आसमान में धूप भी खिली हुई थी, लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई।

दिन भर मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार

मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि इस समय हवाओं के रुख में बदलाव के कारण मौसम में यह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। उन्होंने संभावना जताई है कि आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश और उमस का मिलाजुला असर बना रहेगा। धूप निकलने के साथ ही बीच-बीच में बादल बरसते रहेंगे।

Image Source Here...

अगले 3 घंटे के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले तीन घंटे के भीतर गोरखपुर और इसके आस-पास के कुछ ग्रामीण इलाकों में मौसम और ज्यादा बदल सकता है।

विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कुछ जगहों पर तेज हवाओं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस बदलाव से आने वाले एक-दो दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:36
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब