BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, DSP, Inspector, birthday girl • गोरखपुर / चरगांवा • 22-01-2026

बर्थडे गर्ल के सामने न्यूड हुए DSP-दरोगा:गोरखपुर में 12 पुलिस वालों को फंसाया, रंगदारी नहीं मिली तो मैनेजर के दोस्त को गोली मारी

गोरखपुर में अपने बर्थडे पर युवक को गोली मारने वाली लड़की ब्लैकमेलर निकली। सूत्रों के मुताबिक, उसके मोबाइल से पुलिस को अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए।

उसने बताया- शौक पूरे करने के लिए मैं लोगों को फंसाती थी, फिर न्यूड होकर वीडियो कॉल करती। उसे रिकॉर्ड कर लेती थी। इसके बाद उनसे पैसे वसूलती थी। पुलिस के मुताबिक, ब्लैकमेलर अंशिका ने 5 साल में 150 लोगों से वीडियो कॉल पर संपर्क किया। इनमें अयोध्या के एक DSP और गीडा थाना प्रभारी समेत 12 से ज्यादा पुलिसवाले भी हैं।

Image Source Here...

फिलहाल, पुलिस ने ब्लैकमेलर अंशिका को जेल भेज दिया है। वह 20 जनवरी को दोस्तों के साथ मॉडल शॉप के पास बर्थडे मना रही थी, तभी उसका एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मैनेजर से विवाद हो गया। अंशिका ने उस पर पिस्टल तान दी। दोनों के बीच छीना-झपटी में गोली मैनेजर के दोस्त के पेट में जा लगी।

भीड़ ने अंशिका और उसके साथियों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसके साथी बंटी वर्मा समेत 5 आरोपियों की तलाश में जारी है।

Image Source Here...

रंगदारी न देने पर मैनेजर के दोस्त को गोली मारी, 5 पॉइंट में मामला जानिए

  • अंशिका मूल रूप से हरपुरबुदहट की रहने वाली है। वह सिंघड़िया में किराए के कमरे में रहती थी। महंगे रहन-सहन और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के कारण परिवार ने उससे दूरी बना ली थी। bl इस गीच खोराबार थाना क्षेत्र के जमुना टोला निवासी विशाल मिश्रा ने अंशिका के खिलाफ तहरीर दी।
  • विशाल ने बताया- वह द्विवेदी चाइल्ड केयर अस्पताल में मैनेजर है। कुछ समय पहले अंशिका सिंह और बंटी वर्मा उसके अस्पताल आए थे। बातचीत के दौरान दोनों ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके कुछ दिन बाद अंशिका दोबारा बंटी के साथ अस्पताल आई और मुझे बाहर बुलाया। उसने पिस्टल दिखाकर 12 हजार रुपए मांगे।
  • धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर रेप के झूठे मुकदमे में फंसा देगी। डर के कारण मैंने पैसे दे दिए। 20 जनवरी को अंशिका करजहां क्षेत्र में थी। उसने फोन कर मुझसे 50 हजार रुपए मांगे और धमकी दी कि तय जगह पर पैसे लेकर नहीं पहुंचे तो परिवार समेत जान से मरवा देगी।
  • मैंने किसी तरह 20 हजार रुपए का इंतजाम किया। शाम करीब 5 बजे वह अपने दो साथियों के साथ सिंघड़िया मोड़ स्थित मॉडल शॉप के पास पहुंचा। उस समय अंशिका वहां बर्थडे मना रही थी। जब विशाल उससे बात करने गया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। अंशिका ने पिस्टल निकाल ली।
  • छीना-झपटी के दौरान गोली चल गई, जो मेरे साथी अमिताभ निषाद के पेट में जा लगी। अमिताभ को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने अंशिका और उसके साथियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।