Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Bagh Express, platform 10-Feb-2026 05:31 PM

ब्लॉक के चलते बाघ एक्सप्रेस पहुंची प्लेटफॉर्म 9 पर, मौके पर गोरखपुर RPF रही तैनात, यात्रियों को नहीं हुई परेशानी, 16 को भी हो सकता ब्लॉक

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर मंगलवार को दोपहर 12:50 बजे से 2:10 बजे तक ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। इसी ब्लॉक के कारण बाघ एक्सप्रेस, जो आमतौर पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आती है, उसे इस बार प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर लाया गया।

Image Source Here...

हालांकि रेलवे प्रशासन ने इसकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी थी। रेलवे अधिकारियों ने सुबह करीब 10 बजे ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को अनाउंसमेंट के जरिए बता दिया था कि बाघ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 9 पर आएगी। जानकारी समय से मिलने के कारण यात्री बिना घबराहट के प्लेटफॉर्म 9 पर पहुंच गए और किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं हुई।

यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ के जवान भी मौके पर तैनात रहे। इससे यात्रियों को सही प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में मदद मिली। स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने बताया कि ओल्ड पिट लाइन में निर्माण काम चल रहा जिसको देखते हुए ब्लॉक की सूचना पहले से दी गई थी, इसलिए यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर भी ब्लॉक लिया जा सकता है। इस पर अभी विचार चल रहा है। अगर प्लेटफॉर्म 5–6 पर ब्लॉक लिया जाता है, तो इसकी जानकारी भी यात्रियों को समय से पहले दे दी जाएगी, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×