Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, MMMUT • गोरखपुर / चरगांवा • 06-06-2026

MMMUT के 8 शिक्षक दुनिया के टॉप रिसर्चर्स में शामिल, एक प्रोफेसर टॉप 1%, सात टॉप 5% कैटेगरी में शामिल

रूरल न्यूज नेटवर्क मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) ने रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स (GSI) जून-2026 में यूनिवर्सिटी के कुलपति समेत 8 शिक्षकों को दुनिया के बेहतर रिसर्चर्स की लिस्ट में जगह मिली है। इस उपलब्धि से MMMUT की रिसर्च क्षमता और एकेडमिक पहचान को इंटरनेशनल लेवल पर नई मजबूती मिली है।

टॉप 1% रिसर्चर्स में शामिल हुए डॉ. मनोज

दुनियाभर के वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स के काम का मूल्यांकन करने वाले इस इंडेक्स में यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स में टॉप 1% रिसर्चर्स की कैटेगरी में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

7 शिक्षक टॉप 5% रिसर्चर्स की लिस्ट में शामिल

डॉ. मनोज कुमार गुप्ता के अलावा कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, रसायन अभियंत्रण विभाग के डॉ. रवि शंकर, प्रो. संजय मिश्र, डॉ. पल्लव गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश यादव, प्रो. डीके द्विवेदी और डॉ. सात्विक वत्स को भी टॉप 5% रिसर्चर्स की कैटेगरी में शामिल किया गया है।

Image Source Here...

रिसर्च पेपर और इनोवेशन के आधार पर मिली रैंकिंग

इस ग्लोबल रैंकिंग में चयन के लिए रिसर्चर्स के काम को कई स्तर पर परखा गया। इसमें इंटरनेशनल जर्नल्स में प्रकाशित रिसर्च पेपर, साइटेशन, इनोवेशन, रिसर्च क्वालिटी और शोधार्थियों को दिए गए गाइडेंस जैसे पैरामीटर्स शामिल किए गए। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर MMMUT के शिक्षकों ने इस लिस्ट में जगह बनाई।

पूरी टीम की मेहनत का परिणाम

कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स में शिक्षकों को मिली यह पहचान विश्वविद्यालय के लिए गर्व का पल है। यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, रिसर्च के प्रति समर्पण और लगातार बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय रिसर्च और इनोवेशन को लगातार बढ़ावा दे रहा है। आने वाले समय में MMMUT की एकेडमिक और रिसर्च पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में काम जारी रहेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:39
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब