-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब
के चुनाव की
घोषणा कर दी गई है।
चुनाव अधिकारी वागीश
चंद्र श्रीवास्तव ने
प्रेस वार्ता कर
चुनाव कार्यक्रम की
जानकारी दी। उन्होंने
बताया कि प्रेस
क्लब का एक वर्ष का
कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
इसके बाद अब कई वर्षों
बाद प्रेस क्लब
अपना चुनाव निर्धारित
चुनाव अधिकारी के
माध्यम से करवा रहा है।
चुनाव अधिकारी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को
एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने
पर बधाई दी और कहा
कि चुनाव प्रक्रिया
पूरी पारदर्शिता और
नियमों के अनुसार
कराई जाएगी। आज
से ही चुनाव
आचार संहिता भी
लागू कर दी गई है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार
नामांकन पत्र 30 और
31 जनवरी को प्राप्त
किए जा सकेंगे।
नामांकन पत्र दाखिल
करने की तिथि
1 फरवरी निर्धारित की
गई है। नामांकन
पत्रों की जांच और उनका
प्रकाशन 2 फरवरी को
किया जाएगा। इसके
बाद 3 फरवरी को
नामांकन पत्रों की
वापसी होगी और उसी दिन
वैध प्रत्याशियों की
सूची भी जारी कर दी
जाएगी।
मतदान 14 फरवरी को
कराया जाएगा और
उसी दिन मतगणना
भी होगी।
नामांकन पत्र की
बिक्री, दाखिल, जांच,
वापसी और वैध प्रत्याशियों की घोषणा
से संबंधित सभी
कार्य गोरखपुर जर्नलिस्ट
प्रेस क्लब, शास्त्री
चौक, कलेक्ट्रेट रोड,
गोरखपुर में संपन्न
होंगे। सभी चुनावी
प्रक्रियाओं का समय
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया
है।
चुनाव में सहायक
चुनाव अधिकारी की
जिम्मेदारी आलोक दुबे
को दी गई है, जबकि
दूसरे सहायक चुनाव
अधिकारी के रूप में डीके
गुप्ता की भूमिका
रहेगी। विधिक सलाहकार
के रूप में बृज बिहारी
लाल श्रीवास्तव नियुक्त
किए गए हैं। इन सभी
की देखरेख में
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस
क्लब का चुनाव
शांतिपूर्ण ढंग से
संपन्न कराया जाएगा।
चुनाव अधिकारी वागीश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी से अपील की कि सभी सदस्य चुनाव आचार संहिता का पालन करें और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएं।