BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Electrician, electric shock • गोरखपुर / चरगांवा • 10-02-2026

करंट से बिजलीकर्मी की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, लगाए आरोप

रूरल न्यूज नेटवर्क। तिवारीपुर उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी की 11 KV हाई टेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद साथी कर्मियों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर दी और पोस्टमार्टम कराने का विरोध जताया।

मृतक का नाम मो.सलीम उर्फ राजू है। वह दोपहर तिवारीपुर उपकेंद्र क्षेत्र में 11 KV लाइन पर काम के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आने से उसे तेज झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

परिजनों का आरोप है कि 11 KV लाइन पर काम के दौरान जरूरी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। शटडाउन और अन्य सावधानियों में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। इसी को लेकर परिजनों ने मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

 


अस्पताल के बाहर सड़क जाम मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने का भी विरोध किया और पहले मुआवजा तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।

मामले में बक्शीपुर खंड के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि संविदा कर्मी को करंट का झटका लगा था और उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, लाइन पर काम के समय शटडाउन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर विभाग की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:54
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।