-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। मदन मोहन मालवीय
प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में कंप्यूटर इंजीनियरिंग
सोसाइटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक टेक्नो फेस्ट ‘एन्नेक्सस-2026’ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने टैलेंट से सबका ध्यान
खींचा।
टेक्नो फेस्ट
के दौरान कई तरह की तकनीकी और क्रिएटिव प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कोडिंग, प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन, क्विज, डिजाइनिंग और समस्या समाधान से जुड़े इवेंट शामिल रहे।
प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी तकनीकी समझ, तेज सोच और इनोवेशन की क्षमता का प्रदर्शन किया। कई टीमों
ने ऐसे प्रोजेक्ट्स पेश किए, जो वास्तविक
समस्याओं के समाधान पर आधारित थे।
विद्यार्थियों
को मिला सीखने और खुद को परखने का मौका
फेस्ट ने
विद्यार्थियों को सिर्फ प्रतियोगिता का मंच ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें सीखने, अपने आइडिया
साझा करने और टीम के साथ काम करने का अवसर भी मिला। अलग-अलग इवेंट्स के जरिए
प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता को परखा और नई चीजें सीखीं। आयोजन के दौरान कैंपस में
उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के
दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि आज के समय में केवल तकनीकी ज्ञान
पर्याप्त नहीं है। इसके साथ विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मकता और
टीमवर्क जैसी स्किल्स भी बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों
के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भविष्य की
चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
शिक्षकों ने
बढ़ाया उत्साह, सराहा प्रदर्शन
इस अवसर पर डॉ. बीके शर्मा, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. सुशील कुमार सरोज
सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की और
कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी
प्रतिभा दिखाने का बेहतर प्लेटफॉर्म मिलता है।
टेक्नो फेस्ट ‘एन्नेक्सस-2026’ के जरिए विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।