Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Engineer, Premier League 13-Mar-2026 02:49 PM

विश्वविद्यालय में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग, तीन रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले

रूरल न्यूज नेटवर्क दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया गया। पहले दिन तीन रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Image Source Here...

पहले मुकाबले में टेक्निकल ब्लास्टर और एमई वॉरियर की टीमें आमने-सामने थीं। टेक्निकल ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन का स्कोर बनाया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमई वॉरियर की टीम 7 ओवर में 1 विकेट पर 78 रन ही बना सकी। इस तरह टेक्निकल ब्लास्टर ने यह मुकाबला 32 रन से अपने नाम कर लिया।

Image Source Here...

74 रन पर सिमटी थंडर स्ट्राइकर्स

 दूसरे मैच में थंडर स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 ओवर में 6 विकेट खोकर 74 रन बनाए। इसके जवाब में फाइनल वॉरियर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 78 रन बनाकर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

10 विकेट से जीता क्वांटम हिटर्स

तीसरे मुकाबले में द एलीट XI की टीम 7 ओवर में केवल 40 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में क्वांटम हिटर्स ने तेज शुरुआत करते हुए मात्र 2 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए 43 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 10 विकेट से जीत दर्ज की।

आगे की मुकाबलों के उत्साहित खिलाड़ी

आज के मुकाबलों में बल्लेबाज़ों का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला। टीमों ने तेज रन गति से लक्ष्य हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को कई रोमांचक पल देखने को मिले। प्रतियोगिता के आगामी मैचों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×