Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Fake IAS officer 24-Mar-2026 02:10 PM

फर्जी IAS गिरफ्तार, 26 लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की, झांसा देकर गोरखपुर में भी रचाई शादी

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर की युवती से फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाले आरोपी प्रीतम निषाद को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस आरोपी की तलाश में इटावा गई थी। आरोपी की लोकेशन बुदेंलखंड के जालौन में मिली। जिसके आधार पर पुलिस वहां ढूंढते हुए पहुंची।

कालपी रेलवे स्टेशन के पास आरोपी प्रीतम निषाद मिला। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ शुरू की। आरोपी ने बताया कि वह हाईस्कूल पास है। फर्जी आईएएस बनकर कई शादियां की थी। लेकिन गोरखपुर में शादी करके मेरी पोल खुल गई।

Image Source Here...

एसपी सिटी निमिष पटेल ने पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए आरोपी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी निमिष पटेल बेहद ही शातिर है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जीजा ने बताया- आईएएस नहीं है साला

मेरा साला प्रीतम कोई आईएएस नहीं है, वह तो केवल हाई स्कूल पास है। उसने कभी आईएएस की तैयारी भी नहीं की, केवल फर्जीवाड़ा कर लोगों पर रौब जमाता था। फर्जी आईएएस बनकर 25 शादियां करने वाला आरोपी प्रीतम निषाद केवल हाईस्कूल पास है। यह खुलासा प्रीतम के जीजा भानु निषाद ने किया है। भानु निषाद के घर को ही अपना बता प्रीतम ने गोरखपुर की लड़की से शादी की थी। गांव में रह रहे परिजन और रिश्तेदारों के बयानों से कई अन्य चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। बता दें कि मामला दर्ज होने के बाद से ही फर्जी आईएएस प्रीतम फरार है और गोरखपुर व इटावा पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Image Source Here...

हाईस्कूल के बाद छोड़ दी पढ़ाई

 भानु निषाद फर्जी आईएएस प्रीतम की बहन के जेठ हैं। भानु निषाद ने पुलिस से बात करते हुए बताया कि प्रीतम ने पढ़ाई सिर्फ हाई स्कूल तक ही की है। वह न ही आगे पढ़ा और न ही उसने कभी आईएएस की तैयारी की। उसने सिर्फ फर्जी तरीके से रौब दिखाकर गोरखपुर के लोगों को गुमराह किया और शादी कर ली। 11 मार्च को शादी हुई और शादी के दूसरे दिन जब वह पत्नी को लेकर यहां आया। तभी पीछे-पीछे गोरखपुर से लड़की के परिजन भी आ पहुंचे।

सच्चाई पता चलने पर लड़की के परिजनों ने हंगामा काटा। मारपीट और झगड़े के बाद वे अपनी बेटी को वापस ले गए। प्रीतम पहले भी कई शादी कर चुका है। उसकी पहली शादी औरैया के दौलतपुर गांव से हुई थी।

अभी तक उसका तलाक भी नहीं हुआ है। जीजा ने बताया कि कुछ समय तक वह इटावा में रहा और लोगों से कहता था कि वह नौकरी करता है, लेकिन बाद में यहां से चला गया और गोरखपुर में खुद को आईएएस बताकर दूसरी शादी कर ली। प्रीतम की चचेरी बहन रश्मि ने बताया कि वह शादी में शामिल हुई थी। वहां ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। लड़की पक्ष के लोग शादी से पहले यहां घर भी देखकर गए थे। शादी के बाद विदाई होकर हम लोग इटावा लौटे, तभी पीछे से लड़की के घर वाले आ गए।

यहां आकर उन्होंने हंगामा किया और मारपीट के बाद लड़की को अपने साथ वापस ले गए। स्थानीय लोगों से बातचीत में भी सामने आया कि प्रीतम लंबे समय से अपनी पहचान को लेकर लोगों को भ्रमित करता रहा है। वह खुद को कभी अधिकारी तो कभी किसी बड़ी नौकरी में होने की बात कहता था।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×