BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Sales Tax Office, Fire • गोरखपुर / चरगांवा • 10-01-2026

गोरखपुर सेल टैक्स ऑफिस में लगी आग:फाइलें जलकर राख हुईं, शार्ट सर्किट की आशंका

गोरखपुर के तारामंडल के पास सेल टैक्स ऑफिस में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से फर्स्ट फ्लोर पर स्थित सेल टैक्स कार्यालय पूरी तरह जल गया।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे बाद पूरी तरह आग पर काबू पाया। जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय कार्यालय बंद था। जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

अब विस्तार से जानें पूरा मामला

तारामंडल के पास सेल टैक्स ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर से रात करीब 1:45 बजे धुएं का गुबार और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल अग्निशमन विभाग व रामगढ़ताल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने भी क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आवागमन नियंत्रित किया। अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार्यालय में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर, फाइलें, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह जल चुके थे।

आग की सूचना पर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। उन्होंने बताया समय रहते आग पर काबू पा लेने से आग नीचे तक नहीं फैल सकी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:31
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।