Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, policemen, suspende, rape case 27-Jan-2026 05:43 PM

किशोरी रेप प्रकरण में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बंधक बनाकर प्रेमी समेत 4 ने की थी हैवानियत

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र की 13 साल की किशोरी से रेप के मामले में मंगलवार को थाना प्रभारी समेत 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

Image Source Here...

जांच में लापरवाही मिलने पर एसएसपी राजकरन नैय्यर ने गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय, चौकी इंचार्ज बड़हलगंज कस्बा राजीव तिवारी, विकास नगर चौकी इंचार्ज अनूप कुमार, उनवल के चौकी इंचार्ज आदित्य उपाध्याय और बेतियाहाता चौकी इंचार्ज अमरेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है।

उधर, गोरखपुर मेंं प्रेमी के चक्कर में फंसकर 13 साल की लड़की की जिंदगी बर्बाद हो गई। पहले प्रेमी ने होटल ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर संचालक ने उसके साथ दरिंदगी की।

इस मामले में गोरखनाथ पुलिस नाबालिग प्रेमी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा चुकी है। वहीं इस घटना में 3 और आरोपियों की भी संलिप्तता मिली है। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़िता के परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों ने मिलकर मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शामिल होटल मालिक धीरेंद्र सिंह उर्फ अभय सिंह ने शहर में तीन जगहों पर होटल्स खोल रखे हैं। वहीं जांच में सामने आया है कि आरोपी महराजगंज और देवरिया में स्पा सेंटर भी संचालित करता है। जिसे सील करने के लिए पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×