Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Football • गोरखपुर / चरगांवा • 16-06-2026

फुटबॉल-वॉलीबॉल समर कैंप, 100 खिलाड़ियों को मिली स्पोर्ट्स किट, अगले साल होगी अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता

रूरल न्यूज नेटवर्क। यंग बॉयज फुटबॉल क्लब चारगांवा की ओर से जनता इंटर कॉलेज चारगांवा के खेल मैदान में चल रहे फुटबॉल और वॉलीबॉल समर कैंप का समापन हुआ। 29 मई से चल रहे इस कैंप में युवा खिलाड़ियों को खेल की आधुनिक तकनीक, फिटनेस, अनुशासन और टीम वर्क की ट्रेनिंग दी गई। कैंप में शामिल 75 फुटबॉल और 25 वॉलीबॉल खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम में गोरखपुर फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष डेविड सीरिल और लक्ष्य स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि लगातार अभ्यास और मेहनत से खिलाड़ी बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। डॉ. त्रिलोक रंजन ने घोषणा की कि अगले साल लक्ष्य स्पोर्ट्स अकादमी के बैनर तले अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें देश की नामी फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। इससे गोरखपुर और आसपास के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ सीखने और प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

Image Source Here...

 17 दिन तक खिलाड़ियों ने सीखी खेल की बारीकियां

कैंप के दौरान फुटबॉल प्रशिक्षक संजोग पासवान और संजय चौहान, जबकि वॉलीबॉल प्रशिक्षक सौरभ दुबे और शमशेर आलम ने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को खेल की तकनीक, फिटनेस और बेहतर प्रदर्शन से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं।

Image Source Here...

कार्यक्रम में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. अशोक यादव, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीनदयाल रवि सिंह, गोरखपुर फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खान, विशाल पांडे, अमित रंजन यादव, गोपाल पीटर और मनोज पासवान समेत कई लोग मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:58
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब