वॉशरूम का बदबू ऑफिस तक पहुंचा, GDA टॉवर में रहना मुश्किल, कई महिलाएं बीमार
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के गोलघर स्थित GDA टॉवर में इन
दिनों सबसे बड़ी समस्या गंदगी और पानी सप्प्लाई की है। पिछले तमाम शिकायतों के बाद
अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। वाशरूम की जर्जर और बत्तर स्थिति से वहां के
दुकादारों और ऑफिस वालों को इंफेक्शन का डर सता रहा है।वाशरूम का बदबू ऑफिस और दुकानों तक पहुंच रही है। सबसे
ज्यादा दिक्कत यहां काम करने वाली लड़कियों और महिलाओं को रही है। कई महिलाएं
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की शिकार हो गई हैं। उनका बकायदा इलाज चल रहा है। करीब
दो महीने से पानी न आने की वजह से वाशरूम साफ नहीं हो पाया है।उनका कहना है कि हमें मजबूरी बस इस गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल
करना पड़ता है। नहीं तो लंबे समय तक नेचर कॉल कंट्रोल करना पड़ता है। महीनों से पानी
और गंदगी की समस्या बनी हुई है। कोई सुनने वाला नहीं है। शुरुआत में तो बिना सफाई
के काम चल जा रहा था। अब तो बर्दाश्त के बाहर है।उन्होंने बताया कि वहीं कुछ फ्लोर पर बीयर और शराब की बोलते
इधर- उधर पड़ी रहती है। ऐसा लगता है कि हम किस असुरक्षित जगह पर आ गए हैं। काम करना
मजबूरी न होता तो यहां कभी नहीं आते।
15 दिन तक एडमिट
थी श्वेता
ग्राउंड फ्लोर पर स्पाइस
एंड बाइट रेस्टोरेंट पर काम करने वाली श्वेता ने बताया कि पिछले करीब 3 महीने से यहां पानी का सप्लाई बंद है। जिससे सफाई करना
मुश्किल हो गया है। न तो वाशरूम साफ हो पा रहा है और न ही दुकान के आसपास का
एरिया। गंदे वाशरूम को इस्तेमाल करते- करते मुझे इंफेक्शन हो गया था। 15 दिनों तक एडमिट थी। अब जब फिर काम पर लौटी हूं तो डर लगा
रहा है कि फिर से दिक्कत न बढ़ जाए।
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
से ग्रसित हुई लड़कियां
फर्स्ट फ्लोर पर पेंटिंग का
काम करने वाली स्निहिला द्विवेदी ने बताया कि पिछले 3 साल से मैं GDA में काम करती
हूं। वाशरूम की समस्या हमेशा से रही है। लेकिन इस टाइम तो इतनी ज्यादा है कि मेरे
पास काम करने वाली कई लड़कियां यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से ग्रसित हो गई।
हमने कई बार इसकी शिकायत की
है लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। पहले GDA के पास था तब
तक फिर भी ठीक था। अब नगर निगम के अंडर आ रहा है। कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है।
बाहर पैसे देकर
टॉयलेट इस्तेमाल करते
फर्स्ट फ्लोर पर टूर एंड
ट्रेवल्स की ऑफिस में काम करने वाली वर्षा ने बताया कि यहां पर वाशरूम की समस्या
कम से कम 2 महीने से है। सबसे ज्यादा दिक्कत फीमेल स्टाफ को
होती है। हमें बहुत ज्यादा मैनेज करना पड़ता है।इतना ही नहीं हम पैसे देकर बाहर चटोरी गली या सिटी मॉल के
पास का टॉयलेट इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन बार- बार काम छोड़ कर उतना दूर
जाना हमारे लिए आसान नहीं है। हर जगह गंदगी फैली हुई है।
कस्टमर्स दुकान पर रुकना
नहीं चाहते
लिटिल हांगकांग रेस्टोरेंट
में काम करने वाली संजू प्रजापति ने बताया कि वाशरूम को लेकर बहुत समस्या हो रही
है। ऊपर से लेकर नीचे तक कहीं भी हालत ठीक नहीं है। हमें बाहर पैसे देकर जाना पड़ता
है।
10 घंटे की ड्यूटी में कम से
कम 7 से 8 बार बाहर जाना
बहुत मुश्किल होता है। दूसरी तरफ बदबू अब दुकान तक आ गई है। जिससे ग्राहक भी
परेशान होते हैं। कस्टमर्स दुकान पर रुकना नहीं चाहते।
Image Source Here...
जनवरी से ही टूटा है
सेंकेंड फ्लोर का वाशरूम
सेंकेंड फ्लोर पर स्थित
फाइव टेक इंटरनेशनल के ऑफिस में काम करने वाली प्रिया का कहना है कि यहां पर
वाशरूम की प्रॉब्लम बहुत ज्यादा है। जनवरी से ही इस फ्लोर का वाशरूम तोड़ दिया गया
है। उसके बाद से ही हम इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। कब तक ठीक होगा कुछ पता नहीं है।
उन्होंने बताया कि दूसरी
सबसे बड़ी समस्या यहां बीयर और शराब की है। कहीं पर भी बॉटल गिरे पड़ें हुए मिलते
हैं। ये सब देखर हम बहुत ज्यादा असुरक्षित महसूस करते हैं। देख कर डर लगता है कि
कैसे जगह काम करना पड़ रहा है।
कस्टमर्स दुकान
पर रुकना नहीं चाहते
लिटिल हांगकांग
रेस्टोरेंट में काम करने वाली संजू प्रजापति ने बताया कि वाशरूम को लेकर बहुत
समस्या हो रही है। ऊपर से लेकर नीचे तक कहीं भी हालत ठीक नहीं है। हमें बाहर पैसे
देकर जाना पड़ता है।
10 घंटे की ड्यूटी में कम से
कम 7 से 8 बार बाहर जाना
बहुत मुश्किल होता है। दूसरी तरफ बदबू अब दुकान तक आ गई है। जिससे ग्राहक भी
परेशान होते हैं। कस्टमर्स दुकान पर रुकना नहीं चाहते।
घंटों तक करते कंट्रोल, बीमारी बढ़ने का डर
सेकेंड फ्लोर पर काम करने
वाली अर्चना गिरी ने बताया कि वाशरूम में पानी न आने की वजह से बहुत ज्यादा गंदगी
फैली हुई है। बीमारियां भी फैल रही है। कई लोग बीमार हुए। 15 से 20 दिनों तक एडमिट होकर आए
हैं।अधिकतर टाइम हमें घंटों तक नेचर कॉल कंट्रोल करना
पड़ता है। हालांकि इससे भी बीमारी बढ़ती है , जिसका डर लगा रहता है।
नहीं तो बाहर जाना पड़ता है। कम्प्लेट होने पर भी कुछ नहीं हुआ।
Share On :
×
23:39
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब