BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, BSF jawan • गोरखपुर / चरगांवा • 27-05-2026

दो पेट्रोल पंपों पर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पंप पर भिड़ा BSF जवान, शांति भंग का चालान

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में दो अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें पहली घटना शाहपुर इलाके में बंद हो चुके पेट्रोल पंप को जबरदस्ती खुलवाने को लेकर बीएसएफ जवान और पंप कर्मचारियों के बीच हुई। जबकि दूसरी घटना गोरखनाथ इलाके में हुई। जिसमें सीएनजी पंप पर गाड़ी आगे पीछे करने के विवाद में जबरदस्त मारपीट हुआ। दोनों मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जबकि घटना में शामिल BSF जवान का शांति भंग का चालान कर दिया गया है।

Image Source Here...

केस-1 बंद पड़े पम्प को खुलवाने के लिए हुआ विवाद

गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद निवासी लालचंद भारती बीएसएफ में जवान हैं। रात करीब दस बजे वह शाहपुर के एक पंप पर तेल भरवाने गए थे। पेट्रोल पंप बंद हो चुका था, लेकिन कर्मचारियों को बुलाकर खोलने का दबाव बनाने लगे। बांधी गई रस्सी को खोलकर पंप पर जाने लगे, जिसे लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली- गलौज होने लगा और बात इतनी बढ़ गई कि पंप कर्मियों और BSF जवान में जमकर मारपीट हुई। चना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि BSF जवान का शांतिभंग चालान कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलरिहा बाजार निवासी अमित मद्धेशिया और पादरीबाजार निवासी सतीश साहनी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को जेल में भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

केस-2 गाड़ी आगे-पीछे करने के दौरान विवाद

दूसरी घटना गोरखनाथ इलाके में सामने आई। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी रवि कुमार शर्मा राजेंद्रनगर के पास सीएनजी पंप पर गए थे। वहां पर सीएनजी भरवाने के दौरान गाड़ी आगे-पीछे करने के दौरान विवाद हुआ। जिसमें दो युवकों का बहस मारपीट में बदल गया। वहां पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:29
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।