-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। रामगढ़ताल इलाके में 10 मार्च को पैसे की लेनदेन में युवक को दो गोलियां मारी गई
थी। गोली उसके पैर में लगी थी। इस मामले में पुलिस ने 04 आरोपियों को गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर घटना का
पर्दाफाश कर दिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़हलगंज के महुआपार निवासी पंकज शाही, गगहा कोठा का सर्वेश उर्फ राहुल सिंह, गगहा बांसुडीला का लालू यादव और ठठौली गांव के युवराज सिंह उर्फ राज के रूप में हुई। आरोपियों के पास से 01 पिस्टल, 01 तमंचा, जिंदा कारतूस और एक एक्सयूवी कार पुलिस ने बरामद किया है। इसमे पंकज शाही पर 6, सर्वेश उर्फ राहुल सिंह 7, लालू यादव 4 और युवराज सिंह पर 6 मुकदमा दर्ज है। सभी आरोपी पहले से अपराध में लिप्त रहे हैं।
पुलिस इनका गैंगचार्ट भी तैयार कर
रही है। आरोपियों से पूछताछ में जेल
में बंद बेतियाहाता निवासी आर्थक प्रताप सिंह का भी नाम सामने आया। आर्थक सिंह
भाजपा नेता आदित्य सिंह का बेटा है। पुलिस के मुताबिक, 6 माह पहले आर्थक प्रताप सिंह ने युवराज सिंह उर्फ राज को
अवैध पिस्टल और एक तमंचा बेचा था। उसी तमंचे से रामगढ़ताल क्षेत्र में प्रियांशु
सिंह को दो गोलियां मारी गई थीं। पुलिस अब आर्थक को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ
करेगी।
आर्थक सिंह हाल
ही में कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्यनगर स्थित छात्रनेता उज्ज्वल यादव के घर के
चढ़कर पिस्टल से फायरिंग की थी। छात्रनेता की मां को घर में घुसकर कई थप्पड़ भी
बरसाए थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आर्थक सिंह का उसके साथियों के साथ पकड़कर
कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भिजवा दिया था।
पैसे की लेनदेन में बुलाकर मारी गई थी गोली
पुलिस लाइन के
व्हाइट हाउस में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने
बताया कि 10 मार्च की रात बड़हलगंज के
महुआपार में रहने वाले पंकज शाही ने बुद्ध विहार पार्ट सी में रहने वाले शशांक
त्रिपाठी को साढ़े तीन लाख रुपये लौटाने के बहाने चिड़ियाघर के पास बुलाया था।
वहां पहले से मौजूद युवराज, राहुल और लालू
ने शशांक और उसके मित्र प्रियांशु सिंह पर हमला कर दिया था।
फायरिंग में गोला के दीपगढ में रहने वाले प्रियांशु के दोनों पैरों में गोली लगी। जबकि शशांक का सिर पिस्टल के बट से हमला कर फोड़ दिया गया। पुलिस रिकार्ड के अनुसार युवराज सिंह गगहा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पहले एनएसए की भी कार्रवाई हो चुकी है।