Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Fraud, beauty parlour • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

ब्यूटी पार्लर संचालिका को गंदे SMS भेजता है जालसाज, महिला का लोन करा हड़प ली रकम

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखनाथ थाने में ब्यूटी पार्लर संचालिका से जालसाजी करने का मामला सामने आया है। संचालिका का आरोप है कि पार्लर चलाने के लिए एक व्यक्ति ने लोन कराया। इसके बाद धोखाधड़ी कर लोन की रकम अपने बैंक खाते में मंगा ली। इसके बाद से ही बार-बार मोबाइल पर अश्लील एसएमएस करता है। पैसा मांगने पर बोलता है कि आकर मिलो, तभी पैसे मिलेंगे। महिला की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में हेमंत श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। रामगढ़ताल इलाके की शादीशुदा महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। इस व्यवसाय को बढ़ाने के लिए और पैसे की जरूरत पड़ी तो महिला ने लोन प्रक्रिया शुरू की। महिला ने बताया कि गोरखनाथ स्थित एक प्राइवेट बैंक की शाखा में लोन के लिए पूछताछ करने गई। बैंक कर्मचारी ने लोन के बारे में न बताकर, हेमंत श्रीवास्तव का मोबाइल नंबर दिया। बैंक कर्मचारी ने बताया कि आपका लोन का सारा काम ये करा देंगे। कॉल कर महिला ने हेमंत नाम के व्यक्ति से बात की। हेमंत ने कहा कि मेरा ऑफिस गोरखनाथ के पास है। महिला वहां पर हेमंत से मिलने गई। वहां हेमंत ने कहा व्यवसाय से जुड़ा कोई लोन हो उसे करा देगा। महिला ने बताया कि ब्यूटी पार्लर का सामान खरीदने के लिए लोन लेना है। इसपर महिला से आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोटो और जरूरी ओरिजनल दस्तावेज लिए गए।

Image Source Here...

कई सादे पेपर, स्टाम्प पर महिला का हस्ताक्षर भी कराया गया। महिला ने बताया लोन की प्रक्रिया के नाम पर अब हर दूसरे दिन हेमंत बुलाने लगा। कभी कभी खुद घर पर बाइक से लेने आ जाता था। आरोप लगाया कि पहली मुलाकात से ही हेमंत श्रीवास्तव की नियत गंदी लगने लगी थी। बातचीत से महिला का मुलेस्ट करने का प्रयास करने लगा। इसके बाद 2 लाख का लोन हुआ। धोखाधड़ी कर हेमंत लोन की पूरी रकम अपने बैंक खाते में मंगा लिया।

Image Source Here...

 ब्लैकमेल कर घर पर बुलाता था

आरोप लगाया कि पैसा मिलने के बाद हमें ब्लैकमेल कर अपने घर बुलाता था। जिसको हम मना करती थी, तो गंदे एसएमएस करता था। वीडियो कॉल कर धमकी भी देता था कि घर आओगी तभी पैसा मिलेगा। वरना कुछ नहीं मिलेगा। इसके बाद जैसे-तैसे, रोने व परेशानी बताने पर 50-50 हजार कुछ दिन के अन्तर में महिला के बैंक खाते में भेजे।

महिला ने बताया कि 13 मई की शाम करीब 3 बजे हेमंत कॉल कर बैंक रोड पर बुलाया। वहां कोटेशन व अपने दुकान से सामान दिलाने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद महिला ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर पता चला कि उसका नाम व काम दोनो फर्जी है। यह जानकारी होने के बाद सही महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई है। महिला ने बताया कि लोन की रकम आरोपी ने हड़प ली है। उसके पैसे भी मुझे भरने पड़ेंगे।

इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:38
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब