-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। तिवारीपुर थाने की पुलिस ने
ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसके 2 लाख रुपए
सुरक्षित वापस कराए। पीड़ित व्यक्ति को लालच देकर जालसाजों ने अपने जाल में
फंसाया। उसके बाद यूपीआई के माध्यम से उससे 2 लाख रुपए ठग
लिए थे।
पुलिस ने
तत्परता दिखाते हुए उसकी पूरी रकम वापस करा दी है। इतना ही नहीं ठगी के लिए
इस्तेमाल किए गए बैंक एकाउंट और मोबाइल नंबर को भी ब्लॉक कराया। ताकि जालसाज फिर
किसी को अपना शिकार न बना सकें।
गोरखपुर के
रहने वाले एक व्यक्ति को एक दो दिन पहले जालसाजों ने दोगुना प्रॉफिट का लालच देकर
अपने जाल में फंसाया। उसके बाद बहला फुसला कर उसके यूपीआई के माध्यम से 2 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित को जब
इसकी जानकारी हुई तो वह पूरी तरह घबरा गया। फिर तिवारीपुर थाने की साइबर पुलिस को
इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत व्यक्ति की मदद की और राष्ट्रीय
साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।
उसके बाद
तकनीकी जांच शुरू कर दी। टीम ने जालसाजों का नंबर पता किया। बैंक एकाउंट का
ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाला। फिर उस बैंक और बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों से
संपर्क करके पूरे रुपए सुरक्षित वापस करवाएं।
इतना ही नहीं
जालसाजों ने ठगी के जिस मोबाईल नंबर और एकाउंट का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने उसे
भी ब्लॉक कराएं। ताकि आगे फिर किसी से ऐसी जालसाजी न करें।
तिवारीपुर
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और न
ही किसी लालच में आकर अपनी बैंकिंग जानकारी या ओटीपी शेयर करें। अगर ठगी हो जाए, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दें।