BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, health checkup • गोरखपुर / चरगांवा • 21-04-2026

रेलवे स्टेशनों पर होगा फ्री हेल्थ चेकअप, गोरखपुर में विशेष अभियान की शुरुआत, हर व्यक्ति तक पहुंचेगी सुविधा

रूरल न्यूज नेटवर्क। हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल और शोध संस्थान के सहयोग और ललित नारायण मिश्र रेलवे हॉस्पिटल की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप और कैंसर जागरूक अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।

Image Source Here...

83 लोगों का हेल्थ चेकअप

इस अभियान के पहले चरण में कैंट रेलवे स्टेशन पर हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और आरपीएफ के जवानों सहित कुल 83 लोगों का चेकअप हुआ, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता देखने को मिली।

Image Source Here...

कैंसर के प्रति किया जागरूक

 शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ कैंसर के प्रारम्भिक लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच की महत्ता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित लोगों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया गया।

 क्वालिटी हेल्थ फैसिलिटी देने के लिए जरूरी पहल

आयोजकों का कहना है कि यह पहल रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और आसपास के समुदाय को सुलभ, निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रारम्भिक पहचान को बढ़ावा देना और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।

आगे भी लगेंगे शिविर

यह स्वास्थ्य परीक्षण अभियान आगामी दिनों में पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरंतर संचालित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन और चिकित्सा संस्थानों ने आमजन से इस जनहितकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।