Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Full entertainment, Khichdi Mela 09-Jan-2026 08:55 AM

गोरखपुर के खिचड़ी मेले में 'फुल एंटरटेनमेंट':360 डिग्री, टॉवर झूलों पर निकल रही चीखें, इटावा के 'वूडन आइटम' की डिमांड

गोरखनाथ के खिचड़ी मेले में इन दिनों जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर दिन हजारों की संख्या में पहुंच रही भीड़ मेले में लगे ऊंचे-ऊंचे रोमांचक झूलों जिनमें 360 डिग्री, डबल डिस्क, और कोलंबस का आनंद ले रही है, तो वहीं पहली बार आई 'जलपरी' को देखने के लिए बच्चों और बड़ों में होड़ मची है।

आस्था के इस महा उत्सव मकर संक्रांति आने से पहले ही रौनक बनी हुई है। मंदिर और मंदिर जाने वाले रास्ते को जगमगाती लाइटों से सुंदर ढंग से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। नजारा देखते बन रहा है।

मेले के अंदर कदम रखते ही हर तरफ उत्साह और शोर का माहौल है। मनोरंजन के साथ-साथ इस बार खरीदारी के लिए इटावा से आया हैंडमेड वूडन आइटम मेले का सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा है, जहां लोग लकड़ी की कलाकारी से बने यूनिक सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

Image Source Here...

आसमान छूते झूलों में थम जाती सांसे

मेले के मनोरंजन जोन में इस बार रोमांच की कोई कमी नहीं है। डबल डिस्क, ड्रैगन, और ब्रेक डांस पर युवाओं का शोर है, तो 360 डिग्री और टॉवर झूला कलेजा थामने पर मजबूर कर दे रहे हैं।

जॉइंट व्हील (बड़ा झूला), कोलंबस, क्रॉस, सैलम्बो और डबल टॉवर ने मेले को सजा दिया है। वहीं छोटे बच्चों के लिए बेबी कोलंबस और टॉय ट्रेन की सवारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

वहीं हर बार की तरह इस बार भी मौत के कुएं में जमकर स्टंटबाजी चल रही। स्टंट मैन जब बाइक के साथ- साथ कार में स्टंट दिखा रहे तो लोगों की आंखें खुली की खुली रह जा रही। स्टंट दिखाने वाले बाइक राइडर समीर ने बताया कि पिछले 15 सालों से यह स्टंट दिखाता हूं।

शुरुआत में ट्रेनिंग लेते समय थोड़ा डर लगता था लेकिन अब नहीं लगता। अभी तक पता नहीं कितने लोगों को मैंने भी ट्रेनिंग दे दी है। हमारा तो काम बस अपने जान पर खेल कर लोगों का मनोरंजन करना है। इस साल मेले में पहली बार आई 'जलपरी' को देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह है। शीशे के टैंक में पानी के भीतर अठखेलियां करती जलपरी को देखकर बच्चे अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

साथ ही अंदर बने तमाम सेल्फी प्वाइंट, ताजमहल, लालकिला, इंडिया गेट और जलपरी के साथ सेल्फी फोटो और वीडियो का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इसके अलावा, गुब्बारे फोड़ने वाली शूटिंग रेंज में लोग अपना निशाना आजमा रहे हैं।

फोटो स्टुडिओं में झरने के साथ इंस्टैंट फोटो के दीवाने हुए लोग

साथ ही इंस्टेंट फोटो शूट के लिए स्टुडिओं पर भी युवाओं की भारी भीड़ अपनी यादें ताजा करने में जुटी है। बड़े लोग खूबसूरत झूले, झरने और सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवा रहे तो बच्चे कार और बाइक की ओर आकर्षित हैं। इसका चार्ज 40 रुपए है। यहां खिचवाएं गए फोटो की जितनी कॉपी चाहिए उतनी कॉपी कुछ ही देर में मिल जाती है।

Image Source Here...

इटावा के 'हैंडमेड वूडन आइटम' की मची धूम

खरीदारी के मामले में इस बार इटावा से आए हाथ से बने लकड़ी के सामान (वूडन आइटम) ने सबको पीछे छोड़ दिया है। यह सामान इतना यूनिक है कि लोग इसे देखते ही खरीदने को मजबूर हो जा रहे हैं।

इसमें किचन का सामान बेलन, चकला और सुंदर बर्तन, महिलाओं के लिए लकड़ी से बने आकर्षक पर्स और हैंडबैग के साथ घर सजाने के लिए बेहतरीन शो-पीस और एंटीक आइटम। उन्होंने बताया कि मेरे पास 120 रुपए से लेकर 14000 रुपए तक के सामान हैं।

दुकानदार सारिक ने बताया कि वह पिछले 6 सालों से लगातार यहां रहे हैं। गोरखपुर के लोगों का प्यार और रिस्पॉन्स इतना अच्छा मिलता है कि हम हर साल यहां आने का इंतजार करते हैं। सारिक कहते हैं कि इस बार वूडन डेकोरेशन और किचन सेट की बिक्री पिछले सालों के मुकाबले काफी बेहतर है।

बाजार में 'हर माल एक दाम' का जादू

मेले में हमेशा की तरह 'हर माल एक दाम' वाली दुकानों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ है। क्रॉकरी, खिलौने और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की यहां लंबी रेंज उपलब्ध है। लोग घर की जरूरत के सामानों से लेकर बच्चों के खिलौनों तक की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

मेले में खाने-पीने के शौकीन लोग भी पीछे नहीं हैं, जहां खजला, खाजा और मेले के पारंपरिक पकवानों का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। मकर संक्रांति के नजदीक आते ही मेले में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के मेले का आनंद ले सकें।

हैंडमेड वुडेन आइटम और रेट

हिरण- 1080 रुपए सिंदूर दानी- 120 रुपए फ्लावर पॉट- 14000 (6 फीट) रुपए टेलीफोन- 2800 पर्स- 300- 1200 रुपए अन्य आइटम- 300 से 14,000 रु

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×