Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Gang rape, case, spa center 29-Jan-2026 12:40 PM

गैंगरेप केस, 30 स्पा सेंटर बंद:कॉलोनी से निकलने से पहले किशोरी ने बनाई थी रील

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में 13 साल की किशोरी से गैंगरेप की घटना के बाद लगातार एक्शन हो रहा है। पहले गोरखनाथ थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को इस केस में लापरवाही करने पर सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद शहर के स्पा सेंटरों की पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। इस दौरान लाइसेंस मिलने पर 30 से अधिक स्पा सेंटर बंद करा दिए गए।

अब इसकी नियमित निगरानी भी पुलिस करेगी। अब यह अभियान जिले भर के थाना क्षेत्रों में चलेगा। बड़हलगंज में भी होटल मालिकों के साथ पुलिस ने बैठक कर नियमों के पालन की चेतावनी दी है। इसी क्रम में शाहपुर में स्थित गैंगरेप के आरोपी धीरेंद्र सिंह के होटलों के भी बोर्ड हटाए गए हैं। बहुत जल्द होटल सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

Image Source Here...

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी को 13 साल की किशोरी लापता हुई थी। इसके बाद जब किशोरी की मां उसे ढूंढने लगी। तब कालोनी के बच्चाें ने बताया था कि दीदी मंदिर के सामने मोबाइल से रील बना रही थीं। तभी एक वैन आई। उसमे बैठकर वो चली गई। इसके बाद मां ने वैन का नंबर भी पूछा था। तब जाकर घटना की पूरी जानकारी गोरखनाथ थाने में दी थी।

चार और नाम सामने आए

गोरखनाथ थाने में दर्ज केस में किशोरी के बयान के बाद चार और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। यह सभी होटल स्पा से जुड़े बताए जा रहे हैं। अब पुलिस जांच में इनका नाम बढ़ाने के साथ ही इनकी तलाश शुरू कर दी है। खबर है कि सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनके ठिकानों और सगे संबंधितों के घरों पर तलाश तेज कर दी है।

Image Source Here...

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। कुछ नाम सामने आए हैं, जिनकी संलिप्तता की भी जांच जारी है। स्पा मसाज सेंटर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शहर में 35 सेंटरों को बंद कराया गया है।

 

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×