Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Ayushman card • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ आसान, मोबाइल से मिनटों में होगा काम, घर बैठे पूरी होगी पूरी प्रोसेस

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के लाभार्थियों को अब कार्ड बनवाने के लिए सरकारी ऑफिस, अस्पताल या जनसेवा सेंटर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रोसेस को और आसान करते हुए डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई है। अब पात्र लोग अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे कुछ ही स्टेप में आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। कार्ड तैयार होने के बाद उसका PDF डाउनलोड कर जरूरत के अनुसार इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।

लाइन और इंतजार खत्म, मोबाइल से मिलेगी सुविधा

नई डिजिटल व्यवस्था से गोरखपुर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा। पहले लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सेंटरों पर जाकर इंतजार करना पड़ता था। कई बार दस्तावेजों की जांच और अन्य प्रक्रियाओं के लिए दोबारा जाना पड़ता था। अब मोबाइल आधारित सुविधा से समय की बचत होगी और लोग आसानी से योजना से जुड़ पाएंगे।

OTP वेरिफिकेशन के बाद डाउनलोड होगा कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP से वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद कार्ड तैयार किया जा सकेगा।

Image Source Here...

ऐसे होगी प्रोसेस…

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी अपने मोबाइल में Ayushman App डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप खोलकर बेनेफिसिअरी विकल्प चुनें और मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करें। लॉगिन के बाद योजना, राज्य और जिला चुनकर आधार कार्ड, राशन कार्ड या परिवार की जानकारी से अपना नाम खोजें। नाम मिलने पर ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें और आधार OTP या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए सत्यापन पूरा करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयुष्मान कार्ड मोबाइल पर तैयार हो जाएगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकेगा। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. ए. के. सिंह ने बताया कि मोबाइल से कार्ड बनाने की सुविधा योजना को और प्रभावी बनाएगी। डिजिटल प्रोसेस आसान होने से ज्यादा पात्र परिवार इससे जुड़ सकेंगे। लोगों को समय पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी और सरकार की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:38
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब