Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Girl, suicide, police 10-Jan-2026 08:19 AM

सैड सॉन्ग के साथ लड़की ने सुसाइड VIDEO पोस्ट किया:मेटा अलर्ट से गोरखपुर पुलिस पहुंची तो बोली- सॉरी प्रैंक था; अब ऐसा नहीं करूंगी

खबर मेरे मरने की सुनते ही देखो, वो हाथों में मेहंदी रचाने लगे हैं... ये सैड सॉन्ग और हाथ में गोली लेकर खा रही लड़की ने वीडियो बनाया। वीडियो पर इमोजी लगाकर अपना चेहरा छिपा लिया। इस पर लिखा- अगर मैं मर जाऊं तो कोई ये मत कहना कि क्यों मरी है। वैसे सोच लेना कि किस वजह से मरी हूं।

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर ये वीडियो लड़की ने पोस्ट कर दिया। फिर मेटा अलर्ट के जरिए यूपी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली। इसके बाद गोरखपुर की लोकल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए गुलरिहा पुलिस युवती के घर पहुंची।

लड़की के घर पहुंचने पर पता चला कि उसने दोस्तों के साथ प्रैंक किया था। उसने वीडियो बनाते समय जो गोली खाई थी, वह जहर नहीं, बल्कि मेंटोश की गोली थी। उसने पुलिस ने सॉरी बोला। गुलरिहा पुलिस ने वीडियो डिलीट कराया और चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। युवती ने भी भविष्य में ऐसी गलती करने का विश्वास दिलाया।

अब विस्तार से जानें पूरा मामला बिहार के गोपालगंज जिले जिले की रहने वाली एक युवती गुलरिहा क्षेत्र में किराए का मकान लेकर होटल में शेफ का काम करती है। इसके साथ ही वह यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर वीडियो पोस्ट करती रहती है। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे पुलिस को मेटा से सूचना मिली कि एक युवती लाइव आकर सुसाइड की कोशिश कर रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि युवती अपने हाथ में एक दवा दिखाती है और फिर उसे खाकर पानी पी लेती है। बैकग्रांउड में एक दर्द भरा गाना भी लगा हुआ है। पोस्ट में उसने दोस्तों के लिए लिखा है कि अगर हम मर जाएं तो कोई यह मत कहना क्यों मरे हैं, वैसे सोच लेना कि मैं किस वजह से मेरी हूं।

वीडियो पोस्ट होते ही मेटा AI ने गोरखपुर पुलिस को अलर्ट किया। लोकेशन को ट्रेस करते हुए हल्का दरोगा राहुल कुमार अपने साथी कॉन्स्टेबल संदीप यादव के साथ पहुंचे तो युवती अपने कमरे में मिली।

यूपी पुलिस का मेटा के साथ करार उत्तर प्रदेश में सुसाइड रोकने के लिए पुलिस का मेटा के साथ करार हुआ है। वहां कई लोगों की जान भी मेटा की मदद से पुलिस बचा चुकी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×