Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Girl • गोरखपुर / चरगांवा • 08-06-2026

लड़की से प्रेमी ने किया रेप, दोस्तों ने बनाई वीडियो, अब कर रहे ब्लैकमेल, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

रूरल न्यूज नेटवर्क 14 साल की लड़की से उसके प्रेमी ने रेप किया। उसने घर के पास रहने वाली लड़की को रात में मिलने के लिए खेत में बुलाया। फिर इधर-उधर की बातें करने के बाद उसके साथ जबरन रेप किया। इस दौरान उसके 2 दोस्त भी मौजूद थे, जो वीडियो बनाते रहे।

Image Source Here...

5 जून को हुई इस घटना के बाद लड़की 2 दिन तक डर की वजह से चुप रही। लेकिन, इसी बीच प्रेमी ने एक अश्लील वीडियो लड़की को भेजकर उसको ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद लड़की ने अपने घरवालों को घटना के बारे में बताया। रविवार को सहजनवा थाने में मां ने शिकायत की। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड आशीष निषाद (20), उसके दोनों दोस्तों दीपक (22) और आर्यन (23) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गई हैं। सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की लड़की अपने परिवार के साथ रहती है। उसी गांव में 20 साल का आशीष निषाद भी रहता है। आशीष की लड़की से काफी समय से बातचीत होती थी। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

लड़की का कहना है कि आशीष ने 5 जून की देर रात उसको गांव के सिवान की ओर मिलने के लिए बुलाया। पहले लड़की ने रात में आने से इनकार कर दिया। लेकिन, आशीष के बार-बार कहने पर वह मिलने के लिए तैयार हो गई। दोनों रात के अंधेरे में खेतों की तरफ पहुंचे। वहां आशीष के साथ उसके 2 दोस्त भी मौजूद थे।

लड़की ने जब वहां आशीष के दो दोस्तों को देखा, तो वह घबरा गई। लेकिन, आशीष ने लड़की को भरोसा दिलाया कि वे उसके दोस्त हैं। डरने की कोई बात नहीं है। इसके बाद बातचीत के दौरान आशीष ने लड़की से रेप किया। इस बीच उसके दोनों साथी घटना का वीडियो बनाते रहे।

घटना के बाद लड़की ने रोते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर तीनों युवक वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगे। 6 जून को आशीष ने लड़की को दोबारा मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया।

इस पर आशीष ने रेप के कुछ फोटो लड़की के मोबाइल पर भेजकर उसे डराने की कोशिश की। धमकियों और लोकलाज के डर से लड़की ने यह बात कुछ समय तक अपने घरवालों को नहीं बताई।

 मोबाइल पर वीडियो पहुंचते ही खुला मामला

जब लड़की किसी भी तरह आने को तैयार नहीं हुई, तो आशीष ने उसके मोबाइल पर रेप का वीडियो भेजा और ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे घबराई लड़की ने रोते हुए पूरी घटना अपने घरवालों को बताई।

वीडियो देखने के बाद घरवालों ने डायल- 112 पर सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी टीम और सहजनवा थाना पुलिस शनिवार रात ही गांव पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ के दौरान लड़की ने वीडियो दिखाया। साथ ही आरोपियों की पहचान करते हुए उनके नाम बताए। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां कार्रवाई के बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:42
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब