Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Golden, medical, student, doctor 07-Mar-2026 01:05 PM

मोहद़दीपुर ओवरब्रिज पर मेडिकल छात्र और डॉक्टर के भाई को रौंदने वाला गोल्डेन ट्रैफिक नियमों को तोड़ने का था आदी, फॉर्च्यूनर का 35 चालान, 19 बार ओवरस्पीडिंग की

रूरल न्यूज नेटवर्क कौवाबाग-मोहद़दीपुर ओवरब्रिज पर मेडिकल छात्र और डॉक्टर के भाई को रौंदने वाला गोल्डेन साहनी ट्रैफिक नियमों को भी तोड़ने का आदी था। आरोपी खुद को निषाद पार्टी से जुड़ा बताने के साथ ही भावी ब्लॉक प्रमुख भी बताता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की फॉर्च्यूनर का 35 बार चालान हुआ है। जिसमे एक साल में 19 बार ओवरस्पीडिंग, दो बार डेंजर ड्राइविंग और पांच बार नो पार्किंग का उल्लंघन किया। यह आंकड़ा बताता है कि गोल्डेन का सड़क सुरक्षा के प्रति बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।

Image Source Here...

गोल्डेन जिस लक्जरी कार से चल रहा था वह एफआई टॉवर, कैंट रोड लखनऊ निवासी योगेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है। एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जरूरी है। लगातार नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों को चेतावनी या चालान देने से काम नहीं चलता, बल्कि उन्हें जेल भेजने जैसी सख्त कार्रवाई से ही भविष्य में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×