Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, boxing referee 27-May-2026 02:04 PM

गोरखपुर को मिला पहला प्रमाणित बॉक्सिंग रेफरी एवं जज, विजयानन्द शाही ने UPBA सेमिनार परीक्षा में हासिल की सफलता

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर के खजूरी निवासी युवा खिलाड़ी विजयानन्द शाही (भानु) ने उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन (UPBA) द्वारा आयोजित '1 स्टार रेफरी एवं जज सेमिनार परीक्षा' में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वे गोरखपुर जिले के पहले प्रमाणित बॉक्सिंग रेफरी एवं जज बन गए हैं।

Image Source Here...

यह परीक्षा 1 से 5 अप्रैल 2026 तक हापुड़ में आयोजित यूथ बॉयज़ एवं गर्ल्स स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान संपन्न हुई थी। इसका आधिकारिक परिणाम 21 मई 2026 को जारी किया गया, जिसमें विजयानन्द शाही का नाम सफल अभ्यर्थियों की सूची में शामिल है।

विजयानन्द शाही की इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गोरखपुर जिले का नाम रोशन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ. राजेश नायक और सचिव हनुमान प्रसाद गुप्ता ने विजयानन्द शाही को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गोरखपुर के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी।

विजयानन्द शाही ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार और साथियों को दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास का भी विद्यालय है।

इस अवसर पर आशीष बर्मा, विजेन्द्र नाथ पाटिल, अरविन्द चौधरी, पंकज गुप्ता, धीरज शाही, मनीष रंजन एवं विकास कुमार सहित खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने विजयानन्द शाही को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×