Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, UP Health Dashboard 14-Feb-2026 05:11 PM

गोरखपुर को UP हेल्थ डैशबोर्ड में चौथा स्थान मिला, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में जिला स्वास्थ्य समिति (कार्यकारी समिति) की महत्वपूर्ण बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित प्रेरणाश्री सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा, उपलब्धियों का आकलन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गोरखपुर मंडल के अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ने भी सहभागिता की।

बैठक की शुरुआत में UP हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर को चौथा स्थान मिलने पर संतोष व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और प्रशासनिक अमले के समन्वित प्रयासों से संभव हुई है। अपर निदेशक ने बेहतर मॉनिटरिंग और कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आगे और सुधार के निर्देश दिए।

Image Source Here...

बालिका समृद्धि पखवाड़ा और पिंक कार्ड जूनियर पर फोकस

 बैठक में बालिका समृद्धि पखवाड़ा के तहत किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। “स्वास्थ्य ही संपदा” विषय पर आयोजित गोष्ठियों और पिंक कार्ड जूनियर की शुरुआत को बालिकाओं के पोषण और नियमित स्वास्थ्य निगरानी के लिए प्रभावी पहल बताया गया।

जनपद के 19 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आयोजित एनीमिया जांच, बीएमआई आकलन, मूलभूत स्वास्थ्य परीक्षण, सेनेटरी नैपकिन वितरण और जागरूकता गतिविधियों को आगे और व्यापक स्तर पर करने के निर्देश दिए गए, ताकि समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान हो सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×