Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, station • गोरखपुर / चरगांवा • 08-06-2026

गोरखपुर स्टेशन पर वॉर रूम से होगी 24 घंटे निगरानी, पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त इंतजाम, बनाए गए होल्डिंग एरिया-हेल्प डेस्क

रूरल न्यूज नेटवर्क उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान गोरखपुर समेत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं इसके साथ साथ हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई है। आपात सुविधाओं के लिए एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड की टीम मौजूद रहेंगी। जो किसी भी आपातकालीन व्यवस्था से निपटने में सक्षम है।

परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापसी यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। इन ट्रेनों का संचालन यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार किया जाएगा। रेलवे पहले ही गोरखपुर-लखनऊ, गोरखपुर-वाराणसी, गोरखपुर-आजमगढ़ समेत विभिन्न रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर चुका है।

महिला अभ्यर्थियों के लिए बना विशेष होल्डिंग एरिया

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर महिला अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। स्टेशन के एसी लाउंज के सामने एक विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है, जहां महिला अभ्यर्थी ट्रेन का इंतजार कर सकेंगी। इस होल्डिंग एरिया में पेयजल, बिजली, पंखे, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे अभ्यर्थियों को भीड़भाड़ के बीच सुरक्षित और आरामदायक वातावरण मिलेगा।

Image Source Here...

यात्रियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क

रेलवे ने स्टेशन परिसर में विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किए हैं। यहां तैनात कर्मचारी अभ्यर्थियों और यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी, प्लेटफॉर्म संबंधी सूचना तथा अन्य आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे। इससे बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को स्टेशन पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के कड़े इंतजाम

परीक्षा के दौरान स्टेशन पर संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया है। वाणिज्य विभाग, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों एवं जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों, प्लेटफॉर्मों, फुट ओवरब्रिज, प्रतीक्षालयों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

चौबीसों घंटे काम करेगा वार रूम

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष वार रूम भी बनाया गया है। यहां अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। वार रूम से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या, ट्रेनों के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इससे किसी भी आपात स्थिति या अतिरिक्त भीड़ की स्थिति में तुरंत निर्णय लेकर व्यवस्था को सुचारु रखा जा सकेगा।

स्टेशन डायरेक्टर ने की सहयोग की अपील

स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों और यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, पर्याप्त समय पहले स्टेशन पहुंचें और यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:25
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब