Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, station, airport • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

गोरखपुर स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसा ट्रैफिक सिस्टम होगा, 30 मीटर चौड़ी सिक्सलेन सड़क बनेगी, अलग होंगे आने-जाने के रास्ते

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जल्द ही एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत परिसर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है। मुख्य द्वार से आने-जाने के लिए 30 मीटर चौड़ी सिक्सलेन सड़क बनाई जाएगी। इसमें स्टेशन आने और बाहर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। यात्री जिस रास्ते से स्टेशन में प्रवेश करेंगे, उस रास्ते से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

रेलवे ने जून के अंतिम सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी है। नई व्यवस्था के लिए स्टेशन परिसर में बने हेरिटेज रेल इंजन, कोच रेस्टोरेंट और पार्किंग स्थल को हटाया जाएगा। रेलवे ने कोच रेस्टोरेंट का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है।

सात गेट बंद होंगे, एक एंट्री और एक एग्जिट से होगी आवाजाही

नई योजना के तहत स्टेशन परिसर में मौजूदा सभी सात प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। यात्रियों और वाहनों की आवाजाही सिर्फ निर्धारित प्रवेश और निकास द्वार से होगी। इसके अलावा आपात स्थिति के लिए अलग से इमरजेंसी गेट भी तैयार किया जाएगा। रेलवे के प्रस्ताव के अनुसार 30 मीटर चौड़ी सड़क में 12.5 मीटर की एक लेन प्रवेश और 12.5 मीटर की दूसरी लेन निकास के लिए होगी। इसके साथ ही यात्रियों के पैदल चलने के लिए पांच मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया जाएगा।

Image Source Here...

बदल जाएगी स्टेशन परिसर की पूरी तस्वीर

सिक्सलेन सड़क बनने के बाद स्टेशन परिसर में जाम की समस्या कम होगी और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित हो सकेगी। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और स्टेशन से बाहर निकलने में आसानी होगी। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत परिसर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए अलग-अलग चरणों में काम किया जा रहा है।

20 जून तक हटाए जाएंगे रेल इंजन और कोच रेस्टोरेंट

सड़क निर्माण की राह में आने वाले हेरिटेज रेल इंजन और कोच रेस्टोरेंट को 20 जून तक हटाने की तैयारी है। इसके बाद सड़क निर्माण से जुड़े कार्य शुरू होंगे। कार और बाइक पार्किंग क्षेत्र को भी खाली कराया जाएगा, क्योंकि नई सड़क इसी हिस्से से होकर बनाई जाएगी। स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत 30 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए हेरिटेज रेल इंजन और कोच रेस्टोरेंट को 20 जून तक हटाने की तैयारी की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:38
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब