Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, University, achieve, Law 10-Mar-2026 02:05 PM

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने करियर 360 रैंकिंग 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की, लॉ और प्रबधन दोनों कैटेगरी में नेशनल लेवल पर मिली जगह

रूरल न्यूज नेटवर्क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने करियर 360 रैंकिंग 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को लॉ और B-School (प्रबंधन) दोनों कैटेगरी में नेशनल लेवल पर जगह मिली है।

करियर 360 की ओर से जारी नए रैंकिंग के अनुसार डीडीयू ने लॉ कैटेगरी (Public Category) में भारत के टॉप लॉ स्कूलों में 72वां रैंक हासिल किया है।

इसके अलावा डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को B-School कैटेगरी में “AA+” रेटिंग दी गई है, जो प्रबंधन शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक विकास को दर्शाती है।

करियर 360 रैकिंग का मूल्यांकन यूनिवर्सिटी के अंदर फैकल्टी की क्वालिटी, रिसर्च वर्क, एकेडमिक रेप्युटेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लेसमेंट परफॉर्मेंस और स्टूडेंट्स का अचीवमेंट के आधार पर किया जाता है।

सिर्फ 3 स्टेट यूनिवर्सिटी को मिली जगह रैंकिंग के अनुसार यूपी के केवल 3 राज्य विश्वविद्यालय ही भारत के टॉप लॉ स्कूलों की लिस्ट में स्थान प्राप्त कर सके हैं। जिनमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय भी शामिल है।

इसके साथ ही प्रबंधन (B-School) श्रेणी में उत्तर प्रदेश के केवल दो राज्य विश्वविद्यालयों को रेटिंग मिली, जिनमें डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय को “AA+” रेटिंग प्राप्त हुई है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी को 34वां स्थान

 करियर360 रैंकिंग 2026 में उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में लखनऊ विश्वविद्यालय को विधि श्रेणी में 34वां स्थान (Public), बुन्देलखंड विश्वविद्यालय को 66वां स्थान (Public) और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को 72वां स्थान (Public) मिला है।

Image Source Here...

इसके अलावा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को विधि श्रेणी में “AAA” रेटिंग और B-School श्रेणी में “AA+” रेटिंग दी गई है। जबकि डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय को भी B-School श्रेणी में “AA+” रेटिंग प्राप्त हुई है।

टीम वर्क का रिजल्ट- कुलपति

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और शैक्षणिक नेतृत्व के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×