BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, University • गोरखपुर / चरगांवा • 31-03-2026

गोरखपुर विश्वविद्यालय का नेचर इंडेक्स रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन, हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में 124वां, इंडियन यूनिवर्सिटीज में 64वां रैंक हासिल

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक बार फिर इंटर नेशनल लेवल के 'नेचर इंडेक्स रैंकिंग' में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में अपनी जगह पक्की की है। इस साल भारत के 519 हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को इस लिस्ट में जगह मिली, जिसमें 214 विश्वविद्यालय शामिल हैं। हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स कैटेगरी में डीडीयू 124वां स्थान पर है और भारतीय विश्वविद्यालयों में 64वां स्थान हासिल किया है।

फिजिकल साइंस में HEIs में 72वां स्थान

वहीं, फिजिकल साइंस कैटेगरी में भारत के 252 HEIs को स्थान मिला। जिनमें डीडीयू 72वां स्थान, भारतीय विश्वविद्यालयों में 43वां स्थान, और उत्तर प्रदेश के राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि में विश्वविद्यालय के तीन महत्वपूर्ण शोध प्रकाशनों का योगदान रहा, जिनमें दो शोध पत्र यूरोपियन फिजिकल जर्नल सी और दी एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में प्रकाशित हुए।

स्वास्थ्य विज्ञान में HEIs में 113वां स्थान

इसके अलावा स्वास्थ्य विज्ञान श्रेणी में भारत के 218 HEIs (78 विश्वविद्यालय सहित) को स्थान मिला। DDUGU ने सभी HEIs में 113वां स्थान और भारतीय विश्वविद्यालयों में 43वां स्थान प्राप्त किया। इस श्रेणी में नेचर मेडिसिन (Nature Medicine) जैसी प्रतिष्ठित पत्रिका में प्रकाशित शोध ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Image Source Here...

नेचर इंडेक्स विश्वभर के उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों के आधार पर संस्थानों का मूल्यांकन करता है। इसमें प्रमुख रूप से प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्रों की संख्या, गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को ध्यान में रखा जाता है। यह रैंकिंग विशेष रूप से प्राकृतिक और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्रों में शोध उत्कृष्टता को मापती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।