-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन
लर्निंग (OL) और ओपन एंड
डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कोर्सेज में फरवरी महीने से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई
है। सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन के अंतर्गत स्नातक (UG) और परास्नातक (PG)
प्रोग्राम
आवेदन शुरू है।
विश्वविद्यालय
प्रबंधन के अनुसार नौकरीपेशा, होम मेकर से लेकर कोई भी अभ्यर्थी B.Com, M.Com,
BBA, MBA और M.A.
(इंग्लिश,
इकोनॉमिक्स,
एजुकेशन,
पॉलिटिकल साइंस,
सोशियोलॉजी) के
साथ M.A./M.Sc मैथ्स में एडमिशन ले सकते हैं।
इसके अलावा
डुअल डिग्री करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी भी इन सभी प्रोग्राम्स में एडमिशन
के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसके लिए विश्विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम विस्तृत
जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के
लिए अभ्यर्थी विश्विद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन लर्निंग OL/ऑनलाइन एंड डिस्टेंस
लर्निंग ODL पर क्लिक करके
आवेदन कर सकता है।
प्रवेश संबंधित जानकारी और समस्याओं के समाधान के लिए वेबसाइट पर दिए गए फोन नंबर या लिंक से काउंसलर से संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर विश्विद्यालय में खुद आकर सीधे काउंसलर से मिलकर अपनी समस्या पर परामर्श भी कर सकते हैं।