-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल
उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने 'स्किमैगो
इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग' (SIR) में जबरदस्त
उछाल लगाते हुए 159वां रैंक हासिल
किया है। पिछले साल 322 वीं रैंक पर
था। साल 2026 की रैंकिंग में भारत के कुल
519 इंस्टीट्यूट्स को जगह मिली
है, जिसमें DDU ने हर मामले में खुद को बेहतर साबित किया है।
स्किमैगो
रैंकिंग दुनिया भर में यूनिवर्सिटीज और रिसर्च संस्थानों की साख मापने का एक बड़ा
पैमाना है। इसमें यह देखा जाता है कि यूनिवर्सिटी में रिसर्च कैसी हो रही है, इनोवेशन पर कितना काम हो रहा है और समाज पर उसका क्या असर
पड़ रहा है। भारत के 519 संस्थानों में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीडीयू ने तमाम
कैटेगरी में तरक्की किया है। ओवरऑल रैंक (भारत में) 159 322 रिसर्च रैंक 183 234 नवाचार (Innovation) 240 402 सोशल इम्पैक्ट 129 142
अलग-अलग सब्जेक्ट्स में भी कमाल
डीडीयू ने
सिर्फ ओवरऑल रैंकिंग में ही शानदार प्रदर्शन नहीं किया है बल्कि अलग-अलग
सब्जेक्ट्स में भी कमाल किया है। पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science): पूरे भारत में 16वां स्थान और पृथ्वी विज्ञान (Earth Science): भारत में 38वां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स और
खेती-बाड़ी से जुड़े रिसर्च में भी यूनिवर्सिटी का दबदबा दिखा है।
इनोवेशन को बढ़ावा देने का असर
इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह कामयाबी यूनिवर्सिटी में हो रही बेहतर पढ़ाई और रिसर्च का नतीजा है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में अब रिसर्च पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, अच्छे जर्नल्स में पेपर छप रहे हैं और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका असर अब रैंकिंग में दिखने लगा है।