Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, University 21-May-2026 10:46 AM

गोरखपुर युनिवर्सिटी में बनेगा इको पार्क, कुलपति ने लांच किया पोस्टर, प्लास्टिक फ्री समाज की ओर बढे कदम

रूरल न्यूज नेटवर्क। 'नील गगन पूर्वांचल- ईको वॉरियर' अभियान के तहत ईको पार्क और ईको गार्डन विकास योजना का पोस्टर लॉन्च किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने बनाना है। अभियान के अंतर्गत 'Reduce, Reuse & Recycle (RRR)' मॉडल पर आधारित एक ईको पार्क DDU के फिजिक्स डिपार्टमेंट में विकसित किया जाएगा।

Image Source Here...

इस ईको पार्क में ईको-ब्रिक से विभिन्न संरचनाएं बनाई जाएंगी और क्षेत्रीय व औषधीय पौधों को विकसित किया जाएगा। पोस्टर लॉन्चिंग के अवसर पर DDU की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की मौजूदगी में अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यह पहल पूर्वांचल यूथ वेलफेयर एसोसिएशन (PYWA) की ओर से शुरू किया गया है। इस माध्यम से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और ईको-ब्रिक निर्माण के लिए जागरूक करना है। विद्यार्थियों और युवाओं को ईको-ब्रिक निर्माण की ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि प्लास्टिक कचरे का रि-यूज कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान बढ़ावा मिल सके।

Image Source Here...

150 से अधिक स्वयंसेवक जुड़े

फ्लाईअप फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को ईको-ब्रिक और सतत विकास से संबंधित ट्रेनिंग दिया किया जाएगा, जबकि पूर्वांचल यूथ वेलफेयर एसोसिएशन (PYWA) जमीनी स्तर पर जनजागरूकता, पौधारोपण और पार्क विकास कार्यों का संचालन करेगा। वर्तमान में इस अभियान से 150 से अधिक स्वयंसेवक (Volunteers) जुड़ चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

जिसका नेतृत्व फ्लाईअप फाउंडेशन के निदेशक अभय सिंह और PYWA के अध्यक्ष नारायण दत्त पाठक द्वारा किया जा रहा है। दोनों युवा नेतृत्वकर्ताओं ने कहा कि यह पहल केवल एक परियोजना नहीं बल्कि युवाओं को पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास से जोड़ने का एक जनआंदोलन है।

अभियान के माध्यम से आने वाले दिनों में ईको-ब्रिक प्रशिक्षण, प्लास्टिक अपशिष्ट जागरूकता अभियान, पौधारोपण कार्यक्रम और ईको पार्क निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×