Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, University, practical exam 07-Mar-2026 02:22 PM

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रैक्टिकल एग्जाम 15 मार्च से, 6 अप्रैल से PG, 15 अप्रैल से UG इवन सेमेस्टर के होंगे एग्जाम

रूरल न्यूज नेटवर्क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में परास्नातक (पीजी) सम (इवन) सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 अप्रैल से शुरू की जाएंगी।

Image Source Here...

इसके साथ ही इसी अवधि में प्राइवेट परीक्षाओं का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि सभी परीक्षाएं समय पर संपन्न कराई जा सकें। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि स्नातक (यूजी) सम(इवन) सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि साइंस फैकल्टी की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। साथ ही सभी विभागों को आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंक निर्धारित समयसीमा में विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×