Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, University, Research 11-Mar-2026 04:14 PM

गोरखपुर विश्वविद्यालय में 27 और 28 मार्च को होंगे रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट, दो पालियों में होगी परीक्षा, 46 विषयों में 2715 अभ्यर्थी होंगे शामिल

रूरल न्यूज नेटवर्क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फुल टाइम पी.एच.डी. रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट (RET) का विस्तृत डिटेल जारी कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, यह एग्जाम 27 और 28 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए 22 मार्च से डीडीयू के ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। इन दो दिनों में 46 विषयों के कुल 2715 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

22 मार्च से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यह जानकारी देते हुए एंट्रेंस सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में 46 विषयों के कुल 2715 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 22 मार्च से डाउनलोड किये जा सकेंगे।

पहले दिन इन विषयों की होगी परीक्षा

27 मार्च को पहली पाली (सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक) में राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, मनोविज्ञान, गणित, पर्यावरण विज्ञान, अंग्रेजी, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, वनस्पति विज्ञान और हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जबकि दूसरी पाली (दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक) में शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी , इलेक्ट्रॉनिक्स, दर्शनशास्त्र, रक्षा और स्त्रातजिक अध्ययन, विधि, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Image Source Here...

दूसरे दिन इन विषयों की होगी परीक्षा

वहीं 28 मार्च को पहली पाली (सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक) में प्राणि विज्ञान, भूगोल और कृषि संकाय के सभी विषय (कृषि सांख्यिकी, जेनेटिक्स, कीट विज्ञान, कृषि प्रसार, कृषि विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग, पशुपालन व डेयरी, बागवानी, पादप रोग विज्ञान, मृदा संरक्षण, मृदा विज्ञान और कृषि अर्थशास्त्र) की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

जबकि दूसरी पाली (दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक) में प्राचीन इतिहास, बायोटेक्नोली, व्यवसाय प्रशासन , दृश्य कला , संस्कृत, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस , शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, फार्मेसी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विषयों की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×