BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Divya Yadav, district topper • गोरखपुर / चरगांवा • 24-04-2026

10वीं में गोरखपुर की दिव्या यादव जिला टॉपर बनीं, 95.67% अंक मिले, प्रिया और बिदिशा दूसरे नंबर, किसान की बेटी टॉप 3 में

रूरल न्यूज नेटवर्क। यूपी बोर्ड की ओर से शाम 4 बजे हाईस्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया। गोरखपुर के संस्कार इंटर कॉलेज रिथुआखोर खोर पाली की दिव्या यादव ने 95. 67% के साथ जिला टॉप किया है।

वहीं दूसरे नंबर पर दीनानाथ यादव कॉलेज सिंघड़िया की प्रिया और अब्दुल कलाम मेमोरियल अकेडमी की बिदिशा ने 95 % के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है।जबकि तीर्थराज चंद इंटर  कॉलेज, बेलघाट के प्रथम चौधरी और रजनी व फूलमती देवी इंटर कॉलेज की रिंकी सिंह 94. 83 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस बार जिले में कुल 198 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। 67,642 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दिया था।

Image Source Here...

प्राइवेट जॉब करते हैं दिव्या के पिता

जिला टॉपर दिव्या यादव एक बेहद ही साधारण परिवार से आती हैं। उन्होंने 600 में से 574 नंबर प्राप्त किया है। उनके पिता अखिलेश यादव एक प्राइवेट जॉब करते हैं। माता रीता देवी हाऊस वाइफ हैं। दिव्या एक भाई और दो बहनें हैं।

Image Source Here...

हार्ड वेयर का दुकान चलाते हैं प्रिया के पिता

दूसरे नंबर पर दीनानाथ यादव कॉलेज सिंघड़िया की प्रिया ने 600 में से 570 नंबर प्राप्त किया है। ये भी बिलकुल साधारण परिवार से आती हैं। इनके पिता संजय का गांव के चौराहे पर हार्ड वेयर का छोटा सा दुकान है।

किसान की बेटी बनी सेकेंड टॉपर

अब्दुल कलाम मेमोरियल अकेडमी की बिदिशा मौर्या ने भी 600 में से 570 नंबर प्राप्त कर जिले भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके पिता चंद्रशेखर मौर्या एक किसान है।

प्राइवेट टीचर का बेटा लाया तीसरा रैंक

569 नंबर के साथ तीसरा रैंक लाने वाले प्रथम चौधरी के पिता कौशलेंद्र के पिता गांव की एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। उनके गाइडेंस और सपोर्ट के दम पर ही प्रथम ने यह स्थान हासिल किया है।

 आर्थिक तंगी के बीच रजनी के हौसले बुलंद रहे

रजनी ने भी 569 नंबर के साथ तीसरा रैंक हासिल किया है। उनके पिता एक साधारण किसान है। घर में कमाने वाला और कोई नहीं है। आर्थिक तंगी के बीच भी रजनी के हौसले बुलंद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:12
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।