Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Gymnastic, State 07-Mar-2026 02:39 PM

9 मार्च को जिमनास्टिक का ट्रायल, स्टेट लेवल जूनियर जिमनास्टिक कंपटीशन 11 से 13 मार्च तक

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में 11 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले स्टेट लेवल जूनियर जिमनास्टिक कंपटीशन के लिए खिलाड़ियों के चयन और ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह कंपटीशन बालक और बालिका दोनों वर्गों में आयोजित किया जाएगा।

जिसके लिए जिला स्तर पर ट्रायल 9 मार्च को सुबह आठ बजे से होगा। इस दौरान केवल गोरखपुर के इच्छुक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही 9 मार्च को ही सुबह, 10 बजे से मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्टेट लेवल जूनियर जिमनास्टिक कंपटीशन के लिए किया जाएगा।

Image Source Here...

जरुरी डॉक्युमेंट्स लाना अनिवार्य क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर की सूचना अनुसार सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने निर्धारित समय के अनुसार रीजनल स्पोर्टस स्टेडियम में पहुंचेंगे।ट्रायल के लिए सभी खिलाड़ियों के पास हाई स्कूल का मार्कशीट/ आधार कार्ड/ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×