-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
गोरखपुर के कस्तूरबा
विद्यालयों में छात्राओं
की स्वास्थ्य जांच
कराएगा। बालिका समृद्धि
पखवाड़ा के तहत
16 से 24 जनवरी तक
चलने वाले अभियान
में छात्राओं को
उपचार, दवाओं और
परामर्श की सुविधा
दी जाएगी। जांच
के बाद जूनियर
पिंक कार्ड जारी
किए जाएंगे, ताकि
आयरन फोलिक सप्लीमेंट
व पोषण स्थिति
की निगरानी की
जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ.
राजेश झा ने जिला स्वास्थ्य
समिति (DHS) की कार्यकारी
निकाय की बैठक में तैयारी
को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।
CMO ने कहा कि सभी ब्लॉक
की राष्ट्रीय बाल
स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) टीम छात्राओं
की 100 प्रतिशत स्वास्थ्य
जांच सुनिश्चित करें।
जांच में खून के स्तर,
आंखों की जांच सहित सामान्य
स्वास्थ्य से जुड़े
परीक्षण शामिल होंगे।
पिंक कार्ड से होगी
सप्लीमेंट और पोषण की
निगरानी
CMO ने बताया कि
छात्राओं को जारी
होने वाले जूनियर
पिंक कार्ड के
माध्यम से विकली
आयरन फोलिक सप्लीमेंटेशन
की स्थिति और
पोषण स्तर पर नियमित निगरानी
की जाएगी। इससे
छात्राओं में एनीमिया
की रोकथाम और
पोषण सुधार पर
प्रभावी काम होगा।
बैठक में CMO ने निर्देश
दिया कि खिचड़ी
मेल को देखते
हुए सभी स्वास्थ्य
इकाइयां 24 घंटे आपातकालीन
स्थिति से निपटने
के लिए तैयार
रहें। उन्होंने अस्पतालों
में आवश्यक संसाधन,
दवाएं और चिकित्सा
स्टाफ की उपलब्धता
सुनिश्चित करने को
कहा।
आशाओं का भुगतान समय
से करने और प्रसव
बढ़ाने पर जोर
जननी सुरक्षा योजना के
तहत प्रसव बढ़ाने
के लिए आशा कार्यकर्ताओं की क्लस्टरवार
बैठकें कराने का
निर्देश दिया गया।
CMO ने कहा कि जो आशाएं
कार्य में रुचि
नहीं ले रही हैं, उनके
विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई
की जाए। साथ
ही आशा कार्यकर्ताओं
का भुगतान समय
पर कराने को
भी कहा गया।
CMO ने एचबीएनसी और एचबीवाईसी
कार्यक्रम के अंतर्गत
कम भ्रमण करने
वाली आशाओं पर
कार्रवाई करने का
निर्देश दिया। एनसीडी
कार्यक्रम में CMO ने सीएचओ,
एएनएम, डॉक्टर और
आशाओं की नियमित
समीक्षा पर जोर दिया।
एनक्वास के लिए स्वास्थ्य
इकाइयों को निर्देश
CMO ने प्रत्येक ब्लॉक से
कम से कम पांच स्वास्थ्य
इकाइयों को एनक्वास
(NQAS) के लिए तैयार
करने को कहा। इससे स्वास्थ्य
सेवाओं की गुणवत्ता
में सुधार होगा
और मानक उपलब्धियां
बढ़ेंगी। CMO ने बुखार
के मरीजों को
ईटीसी में भर्ती
कर बेहतर प्रबंधन
करने और आवश्यक
जांच के लिए सैंपल जिला
स्तर पर भेजना
सुनिश्चित करने के
निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अभियान और स्वास्थ्य गतिविधियों को गंभीरता से पूरा कराएं।