-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। होली में मस्ती के बीच नागरिकों को स्वास्थ्य
संबंधी किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए गोरखपुर का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह
अलर्ट मोड पर है। सीएमओ डॉ. राजेश झा के अनुसार किसी भी तरह की इमर्जेंसी के लिए
जिले के सभी CHC और PHC पर पांच- पांच बेड
तैयार कर दिए गए हैं।
इसके अलावा जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पर 20 बेड सुरक्षित किए गए हैं। होली में ज्यादातर
स्किन और आंख की समस्या वाले पेशेंट पहुंचते हैं। इसके लिए सभी दवाईयों के साथ
अन्य दवाईयों के स्टॉक को पहले से मंगा लेने का आदेश दे दिया गया है।
डिस्ट्रक्ट हॉस्पिटल के SIC डॉ. आरपी गौतम ने बताया कि हॉस्पिटल के अंदर
स्किन और आंख के डॉक्टर की ड्यूटी लगा दी गई है। किसी भी एमर्जेंसी के लिए वे
अलर्ट रहेंगे। साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन भी उपलब्ध रहेगी।
सके अलावा इमर्जेंसी OPD पहले की तरह चलती रहेगी। जिसमें एक्सीडेंट और
अन्य बिमारियों का तत्काल इलाज होगा। जबकि महिला जिला अस्पताल में भी स्त्री और
प्रसूता विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई गई है। गर्भवती महिलाओं से संबंधित किसी भी तरह
की एमर्जेन्सी के लिए एम्बुलेंस और ड्राइवर को तैनात किया जाएगा।
20 बेड किए गए सुरक्षित CMO डॉ. राजेश झा ने बताया DG साहब के निर्देशानुसार जिले भर में होली के दिन
24 घंटे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर रहेगा।
जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी CHC और PHC पर पांच- पांच बेड तैयार कर दिए गए हैं।
डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में 20- 20 बेड पहले से तैयार हैं। ताकि कोई भी इमर्जेंसी
होने पर पेशेंट को हर सुविधा मिल सके। इसके अलावा सभी जरुरी दवाईयों के स्टॉक मंगा
लिए गए हैं।
भीड़ वाली जगहों पर
पहले से होगी एम्बुलेंस
उन्होंने बताया कि होली के लिए शहर के जिन भी जगहों पर
लोगों भी ज्यादा भीड़ जुटी है। उन सभी जगह एम्बुलेंस की तैनाती पहले से ही रहेगी।
ताकि कोई भी घटना होने पर नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा सके। एम्बुलेंस में सभी
जरुरी सुविधाओं को चेक कर लिया गया है। जिससे जरूरत पड़ने पर पेशेंट को फर्स्टएड
मिल सके। बिना किसी समस्या के डॉक्टर तक पहुंचाया जा सके।
तैनात होंगे स्त्री
और प्रसूता विशेषज्ञ
महिला जिला अस्पताल के SIC डॉ. जय कुमार ने बताया- गर्भवती महिलाओं के लिए हॉस्पिटल में पहले से एक्स्ट्रा बेड सुरक्षित कर लिए गए हैं। एम्बुलेंस पहले से तैनात रहेगी। स्त्री और प्रसूता विशेषज्ञ की ड्यूटी लगा दी गई है।