गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
मरीज की मौत के बाद हॉस्पिटल में हंगामा, दरोगा बनने वाला था बेटा
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखनाथ इलाके के आनंदलोक
हॉस्पिटल में बुधवार सुबह मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने बताया
कि बेटे के पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। डॉक्टरों ने लापरवाही से ऑपरेशन
किया, उसकी जान चली
गई। यह कहते हुए परिजन हॉस्पिटल में हल्ला गुल्ला करने लगे। एक तरफ महिलाएं
चिल्लाकर रोने लगीं।
पिता का कहना
था कि मेरा बेटा एसआई की परीक्षा दिया था। इस साल वह दरोगा बनने वाला था। डॉक्टरों
की लापरवाही से बेटे की जान चली गई। हंगामे की सूचना पर गोरखनाथ थाने की पुलिस भी
मौके पर पहुंची। परिजनों को शांत कराकर उनसे तहरीर की कॉपी ली। परिजनों ने तहरीर
देकर डॉक्टर और स्टॉफ पर कार्रवाई की मांग की है।
Image Source Here...
पीपीगंज के
वार्ड नंबर 16 भगवानपुर निवासी सुरेश मद्धेशिया की कस्बे में ही चाय की
दुकान है। उनके दो बेटे और 3 लड़कियां हैं। बड़ा बेटा अभिषेक मद्धेशिया (25) पुलिस की
तैयारी कर रहा था। इस साल उसने एसआई की परीक्षा दी थी।
सुरेश ने बताया
कि बेटा पढ़ने में बहुत तेज था। परीक्षा में वह पास होता, आंसर शीट भी देख चुका था।
हमलोग रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अभिषेक मद्धेशिया के पित्त की थैली में पथरी
थी। जिसका इलाज गोरखपुर के आनंदलोक हॉस्पिटल में चल रहा था।
Image Source Here...
आनंदलोक के
डॉक्टर ने 31 मार्च को
ऑपरेशन की डेट दी थी। जिसके मुताबिक अभिषेक को मंगलवार को आनंदलोक में भर्ती कराया
गया। रात करीब 8:30 बजे डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया। इसके बाद से ही उसकी
तबीयत बिगड़ने लगी।
आरोप लगाया कि
गलत ऑपरेशन करने की वजह से बहुत खून निकल गया था। बुधवार भोर में करीब 5:30
बजे उसकी मौत
हो गई। लेकिन डॉक्टर ने एक बार भी उसकी हालत के बारे में नहीं बताया। चुपके से मौत
के बाद डाॅक्टर और स्टॉफ भाग गए।
सुरेश
मद्धेशिया ने बताया कि ऑपरेशन से पहले हॉस्पिटल के दो स्टाॅफ ने बोला था कि अभी
हंस रहे हो, थोड़ी देर बाद
रोना पड़ेगा। जानबूझकर मेरे बेटे का गलत ऑपरेशन किया गया है।इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने
बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Share On :
×
14:59
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।