-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
गोरखपुर। हर बार की ही तरह
शनिवार को भी गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन कार्यक्रम हुआ। ठंड मौसम में सैकड़ों की संख्या में आए पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी समस्याएँ
रखी। समस्याओं में अधिकतर बीमारियों को लेकर आर्थिक अनुदान से संबन्धित थी। लिहाजा
स्थिति देख मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि धनाभाव के चलते किसी नागरिक का इलाज नहीं रुकेगा।
गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में इस बार भी अपनी शिड्यूल की मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन का आयोजन हुआ। सुबह-सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में दूर-दूर से फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। किसी की शिकायत थी कि उनकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। किसी को पुलिस से शिकायत थी तो किसी को लेखपाल से। बहुतेरे मामले गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों के इलाज को लेकर थी। इनमें अधिकांश ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। कमिश्नर, डीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक-एक कर स्वयम फरियादियों के पास गए। उनसे उनका प्रार्थना पत्र लिए साथ चल रहे संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करते रहे। फरियादियों में बड़ी संख्या में महिलाएं थी।