-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। इन्फेक्शन कंट्रोल को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य
से आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) एवं गोरखपुर ऑप्थाल्मिक संगठन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य
चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा, प्रधानाचार्य
बीआरडी मेडिकल कॉलेज डॉ. आर. के. जायसवाल तथा एडिशनल सीएमओ डॉ. ए. के. सिंह के साथ
सम्पन्न हुई।
बैठक में विभिन्न अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर (OT)
के स्टैंडर्ड स्टेरलाइजेशन प्रोटोकॉल का कड़ाई
से पालन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। आईएमए की ओर से यह सुझाव रखा
गया कि सभी चिकित्सक, विशेष रूप से जिन
संस्थानों में शल्य क्रियाएं (ऑपरेशन) होती हैं, वे निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन करें ताकि संक्रमण
की घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सके और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
आईएमए सचिव डॉ. वाई सिंह ने बताया कि आगामी
नेत्र सर्जन्स एवं आईएमए की संयुक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी इस
विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन एवं सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे संक्रमण नियंत्रण की दिशा में ठोस और समन्वित कदम
उठाए जा सकें।
बैठक में प्रतिनिधि मंडल के रूप में डॉ. शशांक
कुमार, डॉ. आशुतोष शुक्ला, डॉ. आर. पी. शुक्ला, डॉ. एस. सोम एवं डॉ. दिनेश चंद्र उपस्थित रहे।