Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, fire, man 17-Jan-2026 11:21 AM

गोरखपुर में पोल पर चढ़कर आग लगा ली, युवक बोला- आधार कार्ड दिलवा दो...फायर कर्मियों ने रेस्क्यू किया

गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र के घसीकटरा चौराहे पर शनिवार दोपहर के समय एक युवक अचानक बिजली के पोल पर चढ़ गया। लोग उसे उतरने के लिए बोले तो, उसने अपने जैकेट में आग लगा ली। चौराहे पर खड़े लोगों ने फायर स्टेशन गोलघर में कॉल कर सूचना दी।

इसके करीब 20 मिनट बाद दमकल के साथ पहुंचे फायर कर्मियों ने रेस्क्यू कर सनकी युवक को नीचे उतारा। युवक बार-बार आधार कार्ड दिलाने की बात कह रहा था।

पूछताछ के बाद युवक की पहचान तिवारीपुर के सत्यम के रूप में हुई। फायर कर्मियों ने उसे तिवारीपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। इस घटना की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक घसीकटरा चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा। सैकड़ों लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे।

अब विस्तार से जानें पूरा मामला

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घसीकटरा चौराहे पर दोपहर करीब 1:30 बजे आस-पास ही रहने वाला एक 24 साल का युवक आया। वह बिजली के पोल पर चढ़ गया। ऊपर लगे एक लोहे के एंगल में वह बैठ गया। इसके बाद उसे देखने के लिए वहां भीड़ लग गई। लोग उसे नीचे उतरने के लिए चिल्ला-चिल्लाकर समझाते रहे। लेकिन वह सबकी बातों को नजर अंदाज कर दे रहा था। इसी बीच अचानक उसने अपनी जैकेट निकाल ली। इसके बाद पास रखे माचिस से जैकेट में आग लगा दिया।

भीड़ में से ही किसी ने फायर स्टेशन गोलघर सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम दमकल गाड़ी के साथ वहां पहुंची। टीम के समझाने पर भी वह नहीं समझा। तब फायर कर्मियों ने रेस्क्यू शुरू किया। बिजली के पोल के बगल में एक कटरा था। जिसके सेकेंड फ्लोर पर फायर कर्मी पहुंचे। वहां से पोल काफी नजदीक था। किसी तरह पहले फायर कर्मियों ने युवक के हाथ से जलती जैकेट छीनकर नीचे फेंकी।

इसके बाद उसका पैर हाथ पकड़कर पोल से ही सेकेंड फ्लोर पर खींच लिया। युवक को फायरकर्मी नीचे लेकर आए। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसके ही पटीदारों ने उसे मारा-पीटा है। इसके बाद उसका आधार कार्ड भी छीन लिया है। तिवारीपुर पुलिस युवक को कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे अपने साथ लेकर गई। अब उसके घरवालों से संपर्क किया जा रहा है।

इस संबंध में फायर ब्रिगेड सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि युवक की पहचान तिवारीपुर क्षेत्र के ही सत्यम के रूप में हुई। उसका कुछ घर का विवाद था। फायर टीम ने समय पर पहुंचकर रेस्क्यू कर उसे नीचे उतार लिया। युवक ने अपने जैकेट में आग लगा ली थी। उसे छीनकर नीचे गिरा दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×